दिलचस्प

डॉक्टर ने बोला था जुड़वा बच्चे होंगे, जब पैदा हुए तो देखकर हैरान हो गए मां-बाप, जानिये वजह

मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां ऑटो ड्राइवर की पत्नी गर्भवती थी। डॉक्टरों ने चेपअप में बताया था कि उसकी पत्नी के पेट में जुड़वां बच्चे हैं। इस वजह से दोनों ही काफी खुश थे। फिर डिलीवरी की डेट आई। जब बच्चे का जन्म हुआ तो माता-पिता ही नहीं डॉक्टर भी हैरान रह गए।

उन दोनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके घर ऐसे अजीबो गरीब बच्चे का जन्म होगा। डॉक्टरों ने भी ऐसा केस पहली बार ही देखा था। इसी वजह से बच्चा पैदा होने के कुछ ही देर में डॉक्टरों ने बच्चे को इंदौर के बड़े अस्पताल एमवाय में भेज दिया। अब यहां पर बड़े डॉक्टर बच्चे की देखरेख कर रहे हैं।

रतलाम जिले का मामला

रतलाम जिले में ऐसा केस सामने आया है जो करोड़ों में से एक का ही होता है। यहां ऑटो चलाने वाले सोहेल खान और शाहीन के घर जुड़वा बच्चे होने वाले थे। वो बड़ी उम्मीदों से पत्नी शाहीन को अस्पताल लेकर आया था। सोहेल नीमचौक में ऑटो चलाता है। शाहीन के साथ उसकी शादी ढाई साल पहले ही करवाई गई थी।

ढाई साल बाद उसको जो संतान मिली, वो किसी ने सोची ही नहीं थी। खुद माता पिता भी बच्चे को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ मेडिकल साइंस का चमत्कार कहलाने वाली ऐसी घटना हो जाएगी। ऐसे बच्चों का जन्म करोड़ों में एक ही बार होता है।

 

जानें कैसा बच्चा पैदा हुआ

अब हम आपको बताते हैं सोहेल और शाहीन के घर किस अजीबो गरीब बच्चे ने जन्म लिया है। दरअसल शाहीन के पेट में जुड़वा बच्चे तो थे लेकिन वो आपस में ही जुड़ गए थे। जो बच्चा पैदा हुआ है उसके एक नहीं बल्कि दो सिर हैं। इतना ही नहीं उसके शरीर पर तीन हाथ मौजूद हैं। इसी वजह से बच्चे को देखते ही मां-बाप हैरान हो गए।

वहीं डॉक्टरों ने इस केस को करोड़ों में एक बताया है। विज्ञान की भाषा में इसे पोलीसेफली कंडीशन कहा जाता है। रतलाम के जिला अस्पताल के इंचार्ज डॉ नावेद कुरैशी हैं। उन्होंने बताया कि बच्चा दूसरे नवजात से अलग है। बच्चे के तीन हाथ और दो सिर हैं। ऐसा केस बहुत मुश्किल से ही देखने को मिलता है।

बच्चे को जिंदा रखना चुनौती, देखने के लिए लगी भीड़

शाहीन ने रविवार रात को बच्चों को जन्म दिया था। अब बच्चा इंदौर में बड़े अस्पताल में मौजूद हैं। वहां आईसीयू में उसकी देखरेख हो रही है। शाहीन को जब उसका बच्चा दिखाया गया तो वो हैरान हो गई। उसके दो सिर एक ही धड़ से जुड़े हुए हैं। वहीं दो हाथ तो पूरी तरह सामान्य बच्चे की तरह हैं लेकिन तीसरा हाथ सिर के पास से जुड़ा हुआ है।

अपने इस अजीबो गरीब बच्चे के लिए अब सोहेल और शाहीन दुआ कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे की जिंदगी किसी तरह बच जाए। हालांकि वो नहीं जानते हैं कि आगे क्या होने वाला है। डॉक्टरों के लिए भी ये बच्चा चुनौती बना हुआ है। फिलहाल उसकी निगरानी हो रही है। वहीं बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

Back to top button