समाचार

बीवियों का शौकीन रेलवे ड्राइवर: 2 पत्नियां घर पर, तीसरी शादी की कर रहा था तैयारी, ऐसे खुली पोल

देश में एक साथ बिना तलाक दिए दो शादियां करना गैरकानूनी है। ये बात तो सबको पता है कि आप अगर दूसरी शादी करना चाहते हैं तो आपको पहली पत्नी को तलाक देना होगा। वहीं एक सरकारी कर्मचारी इस कानून का खुलेआम मजाक उड़ा रहा था। घर में दो बीवियों के होते हुए वो तीसरी को लाने की तैयारी कर रहा था।

रेलवे में लोको पायलट ये सरकारी कर्मचारी शादियों का शौकीन निकला। पहले ही वो झूठ बोलकर दो शादियां कर चुका था। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो तीसरी शादी की तैयारी में लगा हुआ था। हालांकि उसकी दूसरी पत्नी ने ही उसकी पोल खोल दी। अब पुलिस उसे तलाश रही है लेकिन वो फरार चल रहा है।

बिहार का है मामला

रेलवे ड्राइवर की शादियों का ये मामला बिहार से सामने आया है। यहां एक ऐसे सरकारी कर्मचारी का पता लगा है जो जूते और कपड़ों की तरह बीवियों को रखने का शौकीन था। ये कर्मचारी दानापुर के खगौल के नैनचक का रहने वाला है। इसका काम ही लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करना था।

पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार इलाके में राम प्रवेश पासवान रहते हैं। उनकी बेटी गुंजा की शादी 12 मार्च साल 2020 को अजय के साथ हुई थी। लड़का रेलवे में ड्राइवर था इसलिए शादी भी आराम से हो गई। लड़की के पिता को बताया गया था लड़का अविवाहित है और ये उसकी पहली शादी हो रही है।

गर्भवती हुई पत्नी तो खुला राज

लड़की के पिता ने भी अपनी हैसियत से सारा दहेज का सामान भी दामाद अजय को दिया। इसके बाद जब गुंजा गर्भवती हुई तब उसको पति अजय की सच्चाई पता लगी। वो पहले से ही शादीशुदा था। गुंजा ने बताया कि शादी के बाद वो उसे लेकर दिल्ली चला आया था। यहां पर उसको किराये के मकान में रखा हुआ था।

जब छह माह बाद वो गर्भवती हुई तो उसको लेकर मायके छोड़ आया। जब उसके बच्चे का जन्म हुआ तब गुंजा को पता लगा कि अजय को उसको धोखा दे रहा था। वो तो पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पहली शादी वैशाली के राघोपुर में हुई थी। इतना ही नहीं अजय के पहली पत्नी से तीन बच्चे भी हैं। नौकरी लगने से पहले ही उसकी पहली शादी हो गई थी।

ससुराल वालों ने पीटकर भगा दिया

गुंजा का आरोप है कि जब उसको सच पता लगा तो उसने आपत्ति की। वो सीधा अपने ससुराल गई और वहां धोखा देने की बात पूछी। उसका कहना है कि अजय के परिवारवालों ने उल्टा उसी को घर में घुसने से रोक दिया। वहीं उसके मां-बाप और बहन ने उसको मारपीट कर घर से ही भगा दिया।

वहीं अजय ने भी उसको धमकी दी और तीसरी शादी करने की बात बताई। इसके बाद गुस्से में गुंजा सीधा दुल्हनबाजार के महिला थाने पहुंची। उसने यहां पुलिस को धोखाधड़ी की पूरी बात बताई और तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालवालों को नोटिस भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी पति फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button