
समुद्र की तलहटी में एलियंस का जहाज मिला, गूगल अर्थ के जरिए एलियन स्पेसशिप खोजने का दावा
आसमान में या पृथ्वी पर एलियन स्पेशशिप या जहाज को देखने का दावा कई बार किया गया है। लेकिन अब समुद्र के अंदर एलियन जहाज को खोजने का दावा किया जा रहा है। एलियन जहाजों (Alien Spaceships) यानी यूएफओ (Unidentified Flying Object – UFO) को खोजने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने पेरू के पास समुद्र में एलियन जहाज खोजा है। वह भी गूगल अर्थ (Google Earth) की मदद से। (फोटोः पिक्साबे)
समुद्र की तलहटी में मौजूद यह एलियन जहाज पेरू के नाजका लाइन्स (Nazca Lines) से ज्यादा दूर नहीं है। जिस व्यक्ति ने यह एलियन शिप खोजने का दावा किया है, उसका नाम है स्कॉट सी. वेरिंग है। उन्होंने इस बात का दावा किया है उनके पास प्राचीन एलियन जहाज को देख लिया है और इसके 100 फीसदी पुख्ता सबूत हैं। (फोटोः गूगल अर्थ/स्कॉट सी. वेरिंग)
स्कॉट का दावा है कि यह प्राचीन एलियन टेक्नोलॉजी है, जो समुद्र के अंदर छिपी हुई है। इसे देखने के लिए आप यहां इंग्लिश में लिखे Google Earth पर क्लिक करे, यह आपको सीधे पेरू के पास समुद्र के अंदर मौजूद उस एलियन जहाज तक ले जाएगा, जिसकी खोज स्कॉट सी. वेरिंग ने की है। (फोटोः पिक्साबे)
People Think They’ve Found A UFO On The Seabed Near Peru (They Haven’t)https://t.co/5LdHeeWnia pic.twitter.com/vOPqnbfx8i
— IFLScience (@IFLScience) March 26, 2022
हैरानी की बात ये है कि स्कॉट जिसे एलियन जहाज कह रहे है, उसका व्यास करीब 7 किलोमीटर है। यह जगह नाजका लाइन्स के पास है। नाजका लाइन्स प्री-कोलंबियन जियोग्लिफ्स (Pre-Columbian geoglyphs) हैं। यह पाल्पा घाटी में मौजूद पथरीले तटीय रेगिस्तानी पहाड़ियों के बीच बने हैं। यह बात तो पुख्ता है कि नाजका लाइन्स किसी एलियन द्वारा बनाई गई आकृतियां नहीं हैं। (फोटोः गूगल अर्थ)
गूगल अर्थ (Google Earth) यह कभी नहीं कहता कि उसके द्वारा समुद्र की तलहटी में दिखाई जा रही चीजें एकदम सटीक और सही हैं। उनका रिप्रेजेंटेशन गलत हो सकता है। इसका मतलब ये है कि वहां पर किसी भी तरह का एलियन जहाज नहीं है। न ही किसी प्राचीन शहर की आकृति। ऐसा हो सकता है कि यह तस्वीर जब गूगल अर्थ पर डेवलप हो रही हो, तो कुछ डेटा सही से एनालाइज न हुए हो। जिनकी वजह से ऐसी आकृति बन रही है। (फोटोः पिक्साबे)
ये भी हो सकता है कि यह किसी के दिमाग की उपज हो और उसने गूगल अर्थ के साथ छेड़खानी करके किसी तरह की डिजिटल कलाकारी की हो। लेकिन इसका मतलब ये एकदम नहीं है कि गूगल अर्थ पर सारी चीजें गड़बड़ हैं। आप बहुत सारे नक्शे गूगल अर्थ की मदद से निकाल सकते हैं। आपदाओं में लोगों की मदद करने के लिए इसकी सहायता ले सकते हैं। लेकिन आजतक किसी ने इसकी मदद से एलियन का जहाज तो नहीं खोजा है। ऐसा दावा पहली बार किया जा रहा है। (फोटोः पिक्साबे)
हालांकि, Live Science नाम की वेबसाइट ने इस खबर पर उंगली उठाते हुए कहा कि यह डिजिटल डेटा का हेरफेर है. यह डेटा के कलेक्शन, प्रोसेसिंग और फिर से कंबाइन करने में हुई गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो सकता है। (फोटोः पिक्साबे)