समाचार

गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, खबर होते ही बिल्डिंग से कूद गया बॉयफ्रेंड, जानें वजह

बिहार से शुरू हुई प्रेम कहानी का गुरुवार को जयपुर में दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी जोड़ा जो एक दूसरे को बचपन से जानता था, दोनों एक दूसरे को स्कूल के समय से ही प्यार करते थे। दोनों ने ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहले लड़की ने अपने घर में फांसी लगा ली। इसकी खबर आते ही लड़का भी बिल्डिंग से नीचे कूद गया।

दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों में से किसी के भी परिवार को समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर इन दोनों ने ऐसा रास्ता क्यों चुन लिया। इनके परिवार वालों को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि दोनों अब उनके साथ नहीं हैं। आखिर क्या वजह रही कि दोनों ने अपने जीवन का अंत कर लिया, चलिए हम बताते हैं।

स्कूल से चल रहा था अफेयर

ये कहानी बिहार से शुरू हुई थी। मुजफ्फरपुर के विवेक(26) और अंजलि(23) की पहचान स्कूल के जमाने से ही थी। दोनों का अफेयर स्कूल से ही चल रहा था। दोनों ने साथ जीने साथ मरने की कसम भी खा ली थी। हालांकि इसके बाद दोनों अपना-अपना करियर बनाने में भी लग गए जो जरूरी भी था।

अंजलि सीए बनान चाहती थी इसलिए वो सीए की तैयारी में लग गई। वहीं विवेक इंजीनियर बनना चाहता था। इस वजह से वो राजस्थान के जयपुर चला आया। यहां से वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी भी कर चुका था। विवेक अगले महीने वापस बिहार आने वाला था जहां उसकी मुलाकात अंजलि से होने वाली थी।

इस वजह से कर ली आत्महत्या

अंजलि और विवेक का मिलन हो पाता इससे पहले ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। दरअसल विवेक की एक कंपनी में नौकरी भी लग गई थी और वो नोएडा जाने वाला था। इससे पहले उसको बिहार आना था। अंजलि और विवेक का मिलना तो नहीं हो पाता था लेकिन फोन पर दोनों के बीच बातचीत जरूर होती थी।

बुधवार को अंजलि और विवेक के बीच रात में बात हो रही थी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच के झगड़े को एक कॉमन दोस्त सुलझाने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच अंजलि ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। प्रेमिका की मौत की खबर अगले दिन विवेक को हुई तो निराशा में उसने भी बिल्डिंग से कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

आखिरी फोन कॉल की तलाश

पुलिस के मुताबिक अंजलि के परिवार को पता ही नहीं था कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है। परिवार ने बताया कि अंजलि रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। इसके बाद उसने कब ये कदम उठा लिया, किसी को पता ही नहीं लगा। वहीं उसके कान में हेडफोन लगा हुआ था और किताबें बिखरी पड़ी थीं।

पुलिस का अंदाजा है कि 1 या 2 बजे के आसपास उसने फांसी लगाई। हालांकि पुलिस के मुताबिक उसके फोन में बार-बार एक नंबर से कॉल आ रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है वो कॉल कौन कर रहा था। इसी के बाद पूरी गुत्थी सुलझ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Back to top button