अध्यात्म

31 मार्च से इन 4 राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बौछार, शुक्र के ये उपाय दिलाएंगे अपार धन

ग्रह अक्सर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का यह राशि परिवर्तन हर शख्स के जीवन में बदलाव लाता है। 31 मार्च 2022 को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। शुक्र के इस गोचर से कुछ विशेष राशियों को खास लाभ होगा। वहीं यदि आप शुक्र ग्रह से जुड़े 5 खास उपाय करते हैं तो आपके जीवन के कई दुख दर्द दूर हो जाएंगे।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छे दिन लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जॉब करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति होगी। करियर में ग्रोथ होगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। अचानक धन लाभ का योग बन सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। रुका पैसा मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र के गोचर से वृषभ राशि के जातकों के दिन अच्छे बीतेंगे। यदि आप कहीं पैसा निवेश का सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है। सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेगा। प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत में सुधार रहेगा।

तुला राशि (Libra)

धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलेगा। जिनकी पहले से नौकरी है उन्हें प्रमोशन मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। संतान से सुख मिलेगा। परिवार में शांति और प्रेम बना रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। प्यार में सबकुछ आपकी मर्जी से होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

शुभ खबर सुनने को मिलेगी। धन से जुड़ा कोई बड़ा लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नए कनेक्शन बनेंगे। नई जॉब के ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में विस्तार होगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। सुखद यात्रा हो सकती है। विवाह के योग बनेंगे। दुश्मनों की संख्या कम होगी। भाग्य साथ देगा।

शुक्र गोचर के समय करें ये उपाय

शुक्र गोचर की अवधि में सफेद रंग की चीजों का उपयोग करने से लाभ मिलेगा। शुक्रवार को विधिवत व्रत करने से आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा। वहीं मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाना भी लाभकारी रहेगा।

जरुरतमंदों को शुक्रवार के दिन चावल, दूध, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र, शक्कर जैसी चीजें दान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हाथ में चांदी के कंगन पहनने और , गले में सफ्टिक की माला धारण करने से शुक्र मजबूत बनता है।

Back to top button