अध्यात्म

बुरे हालातों में ये 2 चीजें आपको मुसीबत से बचाती है, जाने आचार्य चाणक्य की ये 5 काम की बातें

आचार्य चाणक्य अपने समय के महान विद्वान और ज्ञाता थे। उन्होंने अपने अनुभवों और बुद्धि से चाणक्य नीति की रचना की। उनकी कही गई बातें आज भी सही और सटीक साबित होती है। लाइफ मैनेजमेंट के लिए आप आचार्य चाणक्य से बहुत कुछ सिख सकते हैं। ऐसे में आज हम उनकी 5 खास बातों को आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

1. आचार्य चाणक्य की माने तो हर व्यक्ति को विषम परिस्थितियों में दो खास चीजें कभी नहीं छोड़नी चाहिए। इसमें पहली चीज है अपना धैर्य और दूसरी है अपना आत्मविश्वास। यदि आप बुरी से बुरी स्थिति में भी इन दो चीजों को अपने पास रखने में कामयाब रहेंगे तो किसी भी मुश्किल हालत से बाहर निकल जाएंगे। ये दो चीजें आपको कभी लंबे समय तक कठिनाइयों में नहीं फंसे रहने देगी।

2. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया होती है। इसलिए आपको अपने शरीर का सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए। यदि आपका शरीर हेल्थी रहेगा तो आप हर कार्य को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ करने में सक्षम रहेंगे। वहीं शरीर ही ठीक न हो तो किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को सेहतमंद रखें।

3. अपनी जिंदगी के गहरे राज और कमजोरियाँ कभी किसी के सामने उजागर न करें। आज भले कोई शख्स आपका मित्र है, लेकिन वह कब मित्र से आपका शत्रु बन जाए या आपकी कमजोरी को आपके खिलाफ इस्तेमाल कर ले। कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए अपने राज खुद तक ही सीमित रखें।

4. दुष्ट और बुरे लोगों पर कभी यकीन न करें। ये लोग धूर्त प्रवृत्ति के होते हैं। यदि ये आपकी मदद करते भी हैं तो इसके पीछे जरूर इनका कोई निजी स्वार्थ छिपा होता है। ये लोग कभी किसी के सगे नहीं होते हैं। इसलिए इनके ऊपर भरोसा करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होता है।

5. कभी भी अपने लक्ष्य की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। दुनिया में जलने वालों की कमी नहीं होती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों को सफलता की सीढ़ी चढ़ता हुआ नहीं देख सकते हैं। ऐसे में यदि आप ने उन्हें अपने लक्ष्य से अवगत कराया तो इस बात के भी चांस हैं कि वे आपके काम में बढ़ा उत्पन्न करें। या फिर आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल होने पर आपका मजाक उड़ाए। जब आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे तो आपकी कामयाबी खुद ही लोगों को सूचना द देगी।

Back to top button