दिलचस्प

दीदी पर चढ़ा होली का रंग, किया ऐसा कोबरा डांस, लोग बोले- ये भांग का जादू है, देखें Funny Video

होली (Holi) रंगों और खुशियों का त्योहार होता है। इस दिन बच्च हो या युवा या फिर बूढ़े हर किसी को गुलाल और रंगों से होली खेलने में बढ़ा मजा आता है। इस बार होलिका दहन 17 मार्च तो होली 18 मार्च की है। ऐसे में हर कोई रंगों के इस त्योहार को खेलने के लिए बड़ा उत्साहित नजर आ रहा है।

इस बीच होली के पहले ही इससे जुड़े वीडियोज भी सामने आने लगे हैं। हर साल होली पर रंग बिरंगे लोगों के वीडियोज सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं। लोग होली पर इतनी मस्ती करते हैं जिसका जवाब नहीं होता है। इस मस्ती के साथ कई लोग डांस भी खूब करते हैं। होली की पार्टियां अक्सर बिना डांस के अधूरी रहती है। फिर यदि किसी ने भांग पी ली हो तो उसका डांस और भी मजेदार हो जाता है।

दीदी पर चढ़ा होली का रंग

इस बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ऊपर से नीचे तक रंगों से रंगी हुई है। इसके बाद वह जैसे ही डांस करना शुरू करती है तो असली मजा भी शुरू हो जाता है। अब आप सभी ने शादी ब्याह में होने वाले नागिन डांस के बारे में तो कई बार सुना होगा। लेकिन आज हम आपको इन दीदी का कोबरा डांस दिखाने जा रहे हैं।

कोबरा डांस कर लोगों को खूब हंसाया

दीदी का यह कोबरा डांस देख लोग हंस हंस के लोटपोट हो रहे हैं। जिसने भी दीदी के इस डांस को देखा वह पेट पकड़ जोर-जोर से हंसने लगा। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर nation.video नाम की इंस्टाग्राम आईडी ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं। इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं।

लोग भोले- ये भांग का कमाल है

एक यूजर ने लिखा “लगता है दीदी को चढ़ गई है।” वहीं दूसरे ने कहा “दीदी आप कौन सा सस्ता का नशा करती हैं हमे जरूर बताएं।” फिर एक कमेन्ट आता है “लगता है दीदी की लस्सी में किसी ने भांग मिला दी है।” वहीं एक ने कहा “ऐसा वाहियात डांस मैंने पहले कभी नहीं देखा।” बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Video Nation (@nation.video)

वैसे आप लोगों को दीदी का यह डांस कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आए तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।

Back to top button