समाचार

गैर मर्द के साथ बेडरूम में संबंध बना रही थी नेवी अफसर की बीवी, तभी कमरे में आ गया पति

शादी का रिश्ता प्रेम पर टिका होता है। इसके साथ ही भरोसा भी ऐसी चीज होती है जिसके बिना वैवाहिक संबंध चल नहीं पाते हैं। पति और पत्नी दोनों एक दूसरे से प्यार तो करते ही हैं, साथ ही विश्वास भी पूरा करते हैं। इसीलिए अगर दोनों में कोई भी भरोसा तोड़ दे तो अंजाम बहुत बुरा हो जाता है।

कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है नेवी अफसर का जिसकी पत्नी ही उसको धोखा दे रही थी। वो नेवी अफसर पति की गैरमौजूदगी में किसी दूसरे मर्द के साथ रंगरेलियां मनाती थीं। हालांकि उसको नहीं पता था कि एक दिन उसका पति दोनों को रंगे हाथों पकड़ लेगा। ऐसा ही हुआ जब पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया।

अमेरिका का है मामला

ये घटना बीते सोमवार की है। अमेरिकी नौसेना में सेलर की पोस्ट पर काम करने वाले 26 साल के युवक को उसकी ही पत्नी धोखा दे रही थी। जिस पत्नी को वो जान से बढ़कर प्यार करता था, उसी ने पति को धोखा दे दिया। वो किसी दूसरे मर्द से प्यार करती थी और उसकी गैरमौजूदगी में अपने प्रेमी को घर बुलाया करती थी।

पुलिस के मुताबिक 26 साल का टायलर लैमर जैनकिंस नौसेना में कार्यरत है। उसकी शादी हो चुकी है और वो अपनी पत्नी के साथ वर्जिनिया स्थित घर पर रहता था। नौसेना में होने की वजह से अक्सर उसे बाहर रहना पड़ता था। इसी दौरान उसकी बीवी ने पति को धोखा दे दिया। बीवी के संबंध 28 साल के टिमोथी पॉल टेली से हो गए।

पत्नी को देख लिया संबंध बनाते हुए

बीते सोमवार को टायलर घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी टिमोथी को घर पर बुला लिया। दोनों ही बेडरूम में थे कि अचानक टायलर घर पहुंच गया और सीधा बेडरूम में घुस आया। उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। इससे वो आगबबूला हो गया और उसके सिर पर खून सवार हो गया।

गुस्से में आकर टायलर ने बेडरूम में ही बीवी के प्रेमी को गोली मार दी। एक के बाद एक तीन गोली मारने से मौके पर ही प्रेमी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची और आरोपी नौसैनिक को गिरफ्तार कर लिया।

बीवी ने दी पति के खिलाफ गवाही

पुलिस की पूछताछ में बीवी ने उसके खिलाफ गवाही दी। उसने बताया कि जब वो अपने प्रेमी के साथ इंटीमेट हो रही थी, इसी दौरान उसका पति वहां आ गया था और गुस्से में उसने प्रेमी के तीन गोलियां मार दी थीं जिससे वो मर गया। पुलिस को वो रिवॉल्वर भी मिल गई है जिससे हत्या की गई है।

वहीं खुद नौसैनिक ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने तीन बार गोली मारने की बात कबूल की है। साथ ही वो बार-बार पुलिस से कह रहा था कि वो कहां गलत है। पुलिस ने आरोपी को जेल में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Back to top button