बॉलीवुड

Holi Special: बच्चों की तरह होली खेलते हैं ये 5 बॉलीवुड कपल्स, सालभर करते हैं धमाल मचाने का इंतजार

होली रंगों का त्योहार है। खासकर बच्चों के लिए तो यह दिन काफी खास होता है। इस दिन बच्चों को खूब हुड़दंग करने का मौका मिलता है। एक-दूसरे को जमकर रंग लगाने का अवसर होगा। इसी वजह से बच्चे होली के त्योहार का खास इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ बॉलीवुड कपल्स भी बच्चों की तरह होली खेलते हैं। चलिए हम आपको उनसे मिलवाते हैं।

कपल नंबर 1

पहले नंबर पर रितेश देशमुख और जेनेलिया हैं। दोनों ही बॉलीवुड के कलाकार हैं और एक दूसरे से प्यार करते थे। बाद में दोनों ने शादी भी कर ली थी और इनका बच्चा भी है। शायद आपको नहीं पता होगा कि इन दोनों को होली का त्योहार कितना पसंद है। दोनों होली के दिन एक दूसरे को रंग से पोत देते हैं। बच्चों की तरह जमकर हुड़दंग मचाते हैं और खूब रंग खेलते हैं।

कपल नंबर 2

दूसरे नंबर पर बॉलीवुड की हॉट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की है। ये कपल भी बच्चों की तरह रंगों के इस त्योहार का साल भर इंतजार करते हैं। खासकर रणवीर सिंह तो इस दिन को जीभर कर इन्जॉय करते हैं। वो दीपिका को खूब रंग और गुलाल लगाते हैं। इसके साथ ही जमकर मस्ती भी करते हैं और पूरे दिन ही अपने अतरंगी अंदाज में खुश रहते हैं।

कपल नंबर 3

तीसरे नंबर पर सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी है। इन दोनों को भी रंगों का ये त्योहर बेहद पसंद है। बेबो तो शादी से पहले ही इस दिन जमकर होली खेलती थी। शादी के बाद भी वो इस दिन मस्ती करना नहीं भूलती हैं। पति सैफ और बच्चों के साथ वो खूब होली खेलती हैं। इसके अलावा वो परिवार के साथ भी इस दिन खूब इन्जॉय करती नजर आती हैं।

कपल नंबर 4

चौथे नंबर पर शाहिद कपूर और मीरा की जोड़ी है। ये कपल तो इस दिन काफी रोमांटिक हो जाते हैं। एक दूसरे को रंग से पोतने के बाद किस करते हुए भी नजर आते हैं। शाहिद और मीरा दोनों को ही होली रंगों का त्योहार बेहद पसंद है। वो भी अपने परिवार के साथ इस दिन को खूब मनाते हैं और रंग खेलते हुए नजर आते हैं। दोनों को इस दिन का इंतजार रहता है।

कपल नंबर 5

पांचवा नंबर नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी का है। इस कपल को भी रंगों का ये उत्सव बेहद भाता है। नेहा भले ही गंभीर दिखाई देती हों लेकिन इस दिन वो बच्ची बन जाती हैं। अपने पति और बेटी मेहर को खूब रंग लगाती हैं और उत्सव को पूरे उल्लास के साथ मनाती हुई नजर आती हैं। इस बार तो वो अपने बेबी बॉय के साथ भी होली का त्योहार मनाएंगी।

Back to top button