बॉलीवुड

एक्ट्रेस फातिमा के साथ अफेयर पर पहली बार आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, फैन्स को बताया क्या है सच

बॉलीवुड की दुनिया तीन खानों के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। सलमान, शाहरुख और आमिर खान, इनमें भी आमिर खान की बात करें तो उनको मिस्टर परफेक्शनिस्ट के टाइटल से नवाजा जाता है। इसकी वजह भी खास है। वो कोई भी फिल्म करते हैं, बस उस रोल में खुद को ऐसे रमा लेते हैं, जैसे फिल्म नहीं असल जिन्दगी होगी।

इसी वजह से आमिर खान की गिनती हिन्दी फिल्मों की दुनिया के टॉप हीरोज में होती हैं। वैसे तो आमिर को हर कदम पद सफलता मिली है। लेकिन निजी जिन्दगी में उनको सफल नहीं कहा जा सकता है। दो बार तलाश होने के बाद अब तीसरे अफेयर की खबरों के बीच पहली बार आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सच बता दिया है।

दो बार टूट चुकी है शादी

आमिर खान 57 साल के हो चुके हैं। वो 14 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वो अभिनेता भले ही सफल हों लेकिन शादीशुदा जिन्दगी में सफल नहीं हो सके हैं। उन्होंने दो बार शादी की लेकिन दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की थी, जो काफी समय तक चली। हालांकि फिर रीना ने उनको तलाक दे दिया।

इसके बाद उनकी जिन्दगी में आई किरण राव, जिसको वो अपना दिल दे बैठे। किरण से उन्होंने शादी की और दोनों का रिश्ता करीब 15 साल चला। इसके बाद किरण भी उनसे दूर हो गईं और तलाक ले लिया। रीना दत्ता से तलाक की वजह भी किरण राव को ही बताया जाता है। कहा जाता है कि किरण की वजह से ही रीना नाराज हो गई थीं।

एक्ट्रेस फातिमा से अफेयर की खबरें

दो बार तलाक का दर्द झेल चुके आमिर खान के बारे में पिछले कुछ समय से एक और खबर चल रही है। इस बार उनका नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। फिल्मी दुनिया में चर्चा हो रही है कि आमिर खान का अपने से कई साल छोटी अभिनेत्री से अफेयर चल रहा है।

कई बार दोनों साथ भी देखे जा चुके हैं। वहीं इस बारे में अब तक आमिर खान ने तो कुछ नहीं बोला था जिससे चर्चा और भी तेज होने लगी थी। वहीं फातिमा ने जरूर इस खबर को बकवास करार दे दिया था। फातिमा का कहना था कि लोग ऐसी अफवाहों को बिना सोचे समझे ही उ़डा देते हैं। इस पर उनको बहुत बुरा लगता है।

जानें फातिमा से अफेयर पर क्या बोले आमिर

आमिर खान से फातिमा से अफेयर के बारे में पूछा गया और सवाल किया गया कि क्या किरण से तलाक की वजह फातिमा सना हैं तो इस पर आमिर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। वो बोले कि लोग समझते हैं कि रीना से तलाक की वजह किरण थी, जबकि ऐसा नहीं था।

उन्होंने फातिमा से अफेयर की बात पर कहा कि न उस समय मेरी जिन्दगी में कोई था, न ही इस समय कोई है। वैसे फातिमा ने आमिर के साथ फिल्म दंगल में काम किया था। इसी के बाद से दोनों का नाम साथ जुड़ रहा है। दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

Back to top button