समाचार

ब्रह्मांड में डूबते सूरज के पास नजर आई एक और पृथ्वी, उत्साहित वैज्ञानिकों को मिल गया जीवन!

पृथ्वी पर जीवन है, इस बारे में तो सबको पता है। इसके अलावा भी क्या किसी दूसरे ग्रह पर जीवन हो सकता है। इस बारे में पुख्ता कौर पर तो वैज्ञानिक कुछ नहीं कह सके हैं क्योंकि उनको अब तक ऐसा कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। फिर भी वैज्ञानिकों ने कभी दूसरे जीवन की संभावना से इनकार भी नहीं किया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रह्मांड में करोड़ों ग्रह हैं। इनमें से कई ऐसे ग्रह भी होंगे जो जीवन पनपने के अनुकूल होंगे। ऐसे में सिर्फ धरती पर ही जीवन है, ये कहना सही नहीं होगा। वैसे जीवन की लगातार खोज तो जारी है लेकिन अब वैज्ञानिकों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। उनको डूबते सूरज के पास एक और पृथ्वी जैसा ग्रह मिल गया है।

वैज्ञानिकों ने रिसर्च में किया खुलासा

पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है या नहीं, इस बारे में एक नई रिसर्च हुई है। रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के नोटिस में इस रिसर्च की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि ब्रह्मांड में डूबते सूरज के पास एक नए ग्रह की खोज हुई है। ये ग्रह हूबहू धरती के जैसा है। इसी वजह से वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसमें जीवन हो सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये ग्रह धरती जैसा तो है ही, साथ ही हैबीटेबल जोन में भी है। इस जोन में जो भी ग्रह होते हैं, उनमें जीवन की संभावना बहुत अधिक होती है। इस जोन में होने का मतलब होता है ग्रह न ज्यादा गरम होगा और न ही ज्यादा ठंडा होगा। यानि वहां जीवन के पनपने की संभावना बहुत अधिक होगी।

धरती से 117 प्रकाश वर्ष दूर

जिस ग्रह की खोज हुई है, वो पृथ्वी से 117 प्रकाश वर्ष दूर है। इस ग्रह पर जीवन हो सकता है। हालांकि अगर आपको जीवन वैसा ही लगता है जैसा साइंस फिल्मों में दिखाते हैं तो ऐसा नहीं है। कई वैज्ञानिक बता चुके हैं कि जीवन ब्रह्मांड में किसी भी रूप में मौजूद हो सकता है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक किसी ग्रह पर जीवन बर्फ की कई किमी परत के अंदर कीड़ों के रूप में भी मिल सकता है या फिर किसी बहुत एडवांस सभ्यता के रूप में भी इसकी खोज हो सकती है। इतना ही नहीं जीवन हूबहू धरती के जैसे प्राणियों के रूप में भी मिल सकता है। यानि जैसे पृथ्वी पर इंसान पाए जाते हैं, किसी दूसरे ग्रह पर ऐसे ही इंसान भी हो सकते हैं।

Back to top button