बॉलीवुड

योगी आदित्यनाथ के जीतते ही एक्टर कमाल खान से पूछा, कब छोड़कर जा रहे हो देश, मिला ये जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। योगी आदित्यनाथ की सरकार एक बार फिर बहुमत के साथ लौट रही है। दोबारा सत्ता में लौटकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। इसी वजह से इस समय सोशल मीडिया में योगी ही ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी लगातार तारीफ हो रही है।

वहीं दूसरी ओर एक एक्टर जमकर ट्रोल हो रहा है। वो एक्टर कमाल आर खान हैं जिनको लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह उनका एक वादा है जो उन्होंने चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के लिए किया था। अब यूजर उनको वादा याद दिला रहे हैं तो केआरके ने भी अपना जवाब दे दिया है।

जानें क्या था केआरके का वादा

krk

अभिनेता केआरके सोशल मीडिया पर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। खासकर भाजपा और योगी आदित्यनाथ के लिए तो वो अक्सर ही निगेटिव कमेंट कर रहे थे। 10 मार्च को मतगणना से पहले भी उन्होंने एक कमेंट किया था जिसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे। उन्होंने ऐसा वादा कर दिया था जिसके बाद उनकी चर्चा भी हो रही थी।

केआरके ने कहा था कि 10 मार्च को अगर योगी की दोबारा सत्ता में वापसी होती है तो वापस छोड़कर चले जाएंगे। इसके बाद वो कभी भारत नहीं आएंगे। इतना ही नहीं बीच-बीच में वो कमेंट कर रहे थे कि योगी जी अब नेपाल चले जाओ, यहां सत्ता जाने वाली है। हालांकि हर बार उनको जमकर ट्रोल किया गया था।

जानें अब क्या बोले केआरके

केआरके से योगी की जीत तय होने के बाद ट्विटर पर सवाल पूछा गया। उनके देश छोड़ने का वादा लोग याद दिलाने लगे। एक यूजर प्रीतम ने उनसे वादे को लेकर सवाल पूछा तो केआरके बोले कि वो बस जुमला था। एक्टर ने कहा कि जैसे इन लोगों ने 15 लाख वाला जुमला दिया था, वैसे ही मैंने भी जुमला बोला था। इसके बाद केआरके ने कहा कि वो वैसे भी अभी बाहर हैं। इसलिए ऐसा कुछ करना भी नहीं पड़ेगा।

Back to top button