राशिफल

Rashifal 11 March: माता रानी की कृपा से इन 6 राशियों का शुभ समय हो रहा है शुरू, मिलेगी अपार सफलता

हम आपको शुक्रवार 11 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 March 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी से विवाद हो सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पुराना विवाद भी हल हो सकता है। नौकरी में नया पद मिल सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी किया जा सकता है। कानूनी मामलों में आज सभी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। किसी से अनबन हो सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। कारोबारियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रिंट मीडिया में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन काफी व्यस्ततम रहने वाले हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। आज शेयर मार्केट में निवेश से पहले सौ बार विचार करें। धन हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। पद और पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदा पहुंचा सकती है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। कोई बनता हुआ काम रूक सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी तरह के व्यवसायिक कार्य में सफलता मिलने वाली है। विशेषकर ऐसे लोगो को जो सामान बाहर के देशो में निर्यात करते हैं। बेहतर निवेश योजना को लेकर दुविधा में रहेंगे। खुद पर काबू रखना जरुरी होगा वित्तीय क्षेत्र से रोजगार प्राप्त करने वालो के लिए आज परीक्षा का दिन है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके रास्ते में बहुत सारे अवसर हो सकते हैं और यहां तक कि चुनने के लिए विकल्प भी हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने के भी आसार हैं। आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आप छोटी-मोटी बीमारियों का सामना कर सकते हैं। सफलता अवश्य मिलेगी खासतौर पर आपको व्यापार में मेहनत करने की बहुत जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। प्रॉप्रटी के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कार्यस्थल पर टीम का पूरा सहयोग नहीं मिलने से मन परेशान रहेगा। धैर्य रखें, आप पर बहुत लोगों की जिम्मेदारियां रहेंगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को नुकसान हो सकता है, खासतौर पर ग्राहकों की नापसंद की भी झेलनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और बच्चे बहुत शिक्षा क्षेत्र में अच्छा करेंगे। आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। आपके काम रुकेंगे नहीं। कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच दूर हो जाएंगे। भाग्य की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा अपने आपके लिए कुछ समय निकालें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि बॉस कोई कार्य सौंपते हैं तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका रोमांटिक जीवन बहुत ही मधुर रहने के आसार हैं जिसके चलते आप खुश रह सकते हैं। ऑफिस की ओर से यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं, उनमें कोई त्रुटि न हो इसका पूरा ध्यान रखें। व्यापारिक मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मन पर नियंत्रण रखकर कर्तव्यों का पालन करें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रम में कोई अड़चन आ जाने से परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज विशेष लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आप अपनी जेब पर नजर बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके काम में कहीं कोई गलती न हो। पिता से आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी दिन है। तीर्थस्थान पर जाने के योग हैं। संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से मन प्रसन्न होगा और उसके करियर की चिंता खत्म होगी। किसी मित्र की वजह से रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आ सकती है। संतान पक्ष के कारण चिंता रहेगी। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपको आपके भाइयों का सहयोग भी प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके द्वारा किए गए काम सफल होंगे। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा झेलनी पड़ सकती है ,तैयारी के साथ निकलें। बुक की गई प्रॉपर्टी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, घर मिलने की उम्मीद है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं। मन आज जो चाहेगा वो पूर्ण होगा। आप अपना अधिकांश समय अपने बच्चे के साथ बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी योग्यताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, इस वजह से दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रहेगी। घर पर आपको कुछ दिन पहले खोई हुई खास चीज मिल सकती है। किसी को बहुत पहले दिया गया उधार आज वापस मिल जाएगा। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधार करने में कठिन मेहनत करेंगे।

आपने Rashifal 11 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 March 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button