समाचार

सास मरी तो 29 साल की बहू ने ससुर से ही बना लिए अवैध संबंध, कमरे में थे दोनों और आ गया बेटा

राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां एक ससुर और बहू ने रिश्तों को ही कलंकित कर दिया। सास और बहू का रिश्ता पिता और बेटी का रिश्ता माना जाता है। इसके बाद भी यहां रहने वाले ससुर और बहू ने ऐसा काम कर डाला जिससे सभी हैरान हैं। दोनों के बीच अवैध संबंध था। इसकी खबर बेटे को भी हो गई, जानें फिर क्या हुआ?

अल्वर से सामने आई घटना

रिश्तों को कलंकित करने वाली ये घटना राजस्थान के अल्वर से सामने आई है। यहां एक ससुर और बहू रिश्तों की मर्यादा ही भूल गए। यहां के बहरोड़ गांव में विक्रम सिंह अपनी 29 साल की पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। उसके पिता 64 वर्षीय बलवंत सिंह भी उनके साथ ही रहते थे। बलवंत की पत्नी की मौत साल 2020 में हो गई थी।

इसके बाद से ही वो अकेले थे। उनका बेटा काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। ऐसे में उनकी और बहू की नजदीकियां ज्यादा बढ़ गईं और दोनों ही रिश्तों की मर्यादा भूल गए। ससुर बहू के बीच अवैध संबंध हो गया। बेटे के घर से बाहर रहने पर अक्सर ससुर बलवंत बहू के कमरे में चले आता था।

बेटे ने दोनों को साथ पकड़ा

तीन दिन पहले बेटा विक्रम किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। मौका देखकर ससुर बलंवत अपनी बहू के रूम में चला गया। दोनों साथ ही थे कि अचानक बेटा घर पहुंच गया और कमरे में चला आया। यहां दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में मिले तो बेटे के होश ही उड़ गए। उसको आंखों देखी घटना पर यकीन ही नहीं हो रहा था।

जब विक्रम को कुछ समझ नहीं आया तो गुस्से में वो दूसरे कमरे में चला गया। उसको भरोसा ही नहीं हो रहा था कि उसके पिता और बीवी उसके साथ मिलकर ऐसा धोखा दे सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कमरे में पिता और बहू काफी डर गए थे। वो सोचने लगे थे कि कहीं उनका राज न खुल गया वरना बदनामी हो जाएगी।

बेटे की कर दी हत्या, ऐसे खुला राज

राज खुलने और बदनामी के डर से बचने के लिए ससुर बहू ने साजिश रची। दोनों ही बेटे के कमरे में पहुंचे और उसको मौत के घाट उतारने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर विक्रम की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों चुपचाप अपने कमरों में चले गए। अगली सुबह दोनों ही इस हत्या को सामान्य मौत की शक्ल देना चाहते थे।

पुलिस ने खोला पूरा राज

दोनों ने अंतिम संस्कार कर शव को निपटाने का प्लान भी बना लिया था। दोनों विक्रम को डॉक्टर के पास भी ले गए थे ताकि किसी को शक न हो और मौत स्वाभाविक लगे।

इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस ने शव की जांच की तो कुछ शक हुआ। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। तब दोनों का राज खुला। दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की जांच जारी है।

Back to top button