अध्यात्म

इस महीने से बदल जाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, राहु करेगा खुशियों की बौछार, होगा सबसे अधिक धन लाभ

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार राहु एक पापी और क्रूर ग्रह है। ये जिसकी कुंडली में बुरी स्थिति में होता है उस पर कठोर वाणी, त्वचा के रोग, गंभीर बीमारी इत्यादि खतरे मंडराते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहु धार्मिक यात्राओं और राजनीति का कारक भी होता है। राहु को लेकर अक्सर लोगों के मन में शनि जैसा डर रहता है। लेकिन राहु हमेशा अशुभ फल नहीं देता है।

राहु आपको शुभ फल भी दे सकता है। धीमी चाल वाला राहु 18 महीने बाद 12 जुलाई, 2022 को अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। ऐसे में राहु का यह राशि परिवर्तित 4 विशेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम देगा। तो चलिए देखें कि इन राशियों को राहु से क्या क्या लाभ मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मेहनत करने पर उसका उचित फल मिलेगा। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोग बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। यदि कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो 12 जुलाई के बाद का समय उत्तम रहेगा। वहीं जिन लोगों का पहले से कोई बिजनेस हैं उन्हें लाभ होगा। आप बिजनेस का विस्तार भी कर सकते हैं। जॉब वालों को प्रमोशन मिल सकता है। अचानक धन की प्राप्ति के योग भी हैं।

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। पैसा कमाने का कोई भी अवसर हाथ से जाने न दें। आपके काम की प्रशंसा होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा समय है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। उधार दिया पैसा भी मिल जाएगा। परिवार में अच्छा समय मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे। पैसा कमाने के साथ साथ अच्छी खासी बचत भी होगी। नया बिजनेस करने या वर्तमान कारोबार को बढ़ाने के लिए समय उत्तम है। बेरोजगारों को जॉब मिल जाएगी। कहीं पैसा लगाएंगे तो तगड़ा मुनाफा भी होगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम संबंध के मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात फायदे का सौदा हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आमदनी बढ़ने से खुश रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस करने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश, शेयर मार्केट सेफायदा होगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता पिता से सुख मिलेगा।

Back to top button