समाचार

कट्टरपंथियों को पसंद नहीं आया मुस्लिम मंत्री का ‘जय श्रीराम’ कहना, कर दिया इस्लाम से बेदखल

पटना – अभी दो दिन पहले जय श्रीराम का नारा लगाकर चर्चा में आने वाले नीतीश कुमार के मंत्री खुर्शीद पर इमारत शरिया के मुफ्ती ने फतवा जारी किया है। फतवा जारी कर उन्हें न सिर्फ इस्लाम से बेदखल कर दिया गया है बल्कि साथ ही साथ उनका निकाह भी टूटा हुआ माना है। फतवे में कहा गया है कि गलती से तौबा करना होगा और दोबारा निकाह करना होगा। Fatwa against khurshid ahmad.

‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने वाले मंत्री के खिलाफ फतवा जारी –

Fatwa against khurshid ahmad

‘जय श्रीराम’ का नारा लगाकर चर्चा में आने वाले बिहार सरकार के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद के खिलाफ ये फतवा इमारत-ए-शरिया ने फतवा जारी किया है। मुफ्ती सुहैल अहमद कासमी ने फतवा जारी करते हुए उन्हें इस्लाम से बेदखल और निकाह को टूटा हुआ करार दिया है। मुफ्ती ने फतवा जारी करते हुए कहा कि, जो शख्स जय श्री राम का नारा लगाये वो इस्लाम इस्लाम से खारिज और मुर्तद है।

मुफ्ती ने ये भी कहा है कि रहीम के साथ-साथ राम की भी पूजा करने और हिन्दुस्तान के सभी धार्मिक स्थानों पर मत्था टेकने कि बात करने वाला शख्स इस्लाम से खारिज और मुर्तद है। फतवा जारी होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार में मंत्री खुर्शीद ने कहा, ‘भगवान जानता है कि मैंने किस इरादे से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए थे। मैं इमारत-ए-शरिया की काफी इज्जत करता हूं।’

 

MLA खुर्शीद ने विधानसभा में लगाए थे जय श्रीराम के नारे –

 

दरअसल, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद महागठबंधन सरकार में जदयू कि ओर से गन्ना मंत्री रहे खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने विधानसभा में बहुमत मिलते ही जय श्रीराम के नारे लगाये थे। खुर्शीद ने कहा था कि अगर जयश्री राम कहने से बिहार कि दस करोड़ जनता को फायदा होता है तो मैं सुबह-शाम जयश्री राम कहने के लिए तैयार हूं। खुर्शीद ने विधानसभा के बाहर आकर मीडिया के कैमरे के सामने भी जय श्रीराम के नारे लगाए थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राम और रहीम दोनों एक हैं और अब बांटने की राजनीति नहीं चलने वाली। उन्होंने कहा था कि इस्लाम में नफरत करने के लिए जगह नहीं है। इस्लाम दुनिया को प्यार-मुहब्बत से रहना सिखाता है। मैं राम और रहिम दोनों को पूजता हूं। मैंने देश के सभी धर्मस्थलों पर मत्था टेका है। उन्होंने ये अपने हाथ में बंधा रक्षासूत्र दिखाते हुए कहा था, ‘धर्म आत्मा में होता है, मैंने लगभग सभी धार्मिक स्थलों पर माथा टेका है और मैं सभी धर्मों को मानता हूं।’

 

देखें वीडियो –

Back to top button