समाचार

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई बहुत बुरी खबर, इस दिग्गज क्रिकेटर की अचानक मौत, शोक में खेल जगत

कहते हैं जिन्दगी और मौत ईश्वर के हाथों में होते हैं। कब कौन इस दुनिया को छोड़कर चला जाए, कोई नहीं जानता है। बस उनके कर्मों के जरिए ही दुनिया उनको याद रखती है जो इस संसार को अलविदा कह जाते हैं।

खेल जगत से भी एक ऐसी ही बुरी खबर आई है। इस खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है। क्रिकेट की दुनिया के एक मशहूर क्रिकेटर की अचानक मौत हो गई है। उनकी मौत से पूरा खेल जगत शोक में डूब गया है।

ये हैं वो क्रिकेटर जिनकी हुई मौत

वर्ल्ड क्रिकेट के जिस दिग्गज क्रिकेटर की मौत की खबर सामने आई है। वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। क्रिकेट की दुनिया में वो अकेले ही पूरी टीम के बराबर हुआ करते थे। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। इनमें उस जमाने की सबसे तगड़ी टीम इंग्लैंड को उसी के घर में हराने की उपलब्धि भी शामिल हैं।

जिन क्रिकेटर का निधन हुआ है, वो वेस्टंडीज के मशहूर क्रिकेटर सोनी रामदीन थे। रामदीन इस समय 92 साल के थे और वेस्टंडीज क्रिकेट ने उनके निधन की जानकारी दुनिया को दी है। उनके निधन की खबर सामने आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़े-बड़े क्रिकेटर उनके अचानक निधन से स्तब्ध हैं और उनको याद कर रहे हैं।

सबको याद आ रहा इंग्लैंड दौरा

सोनी रामदीन के निधन पर सबको उनका 1950 का इंग्लैंड दौरा याद आ रहा है। उस दौरे में वेस्टंडीज ने इंग्लैंड को उसी के घर में मात दे थी। इस टेस्ट सीरिज में रामदीन ने कमाल कर दिया था। उन्होंने 152 रन देकर इंग्लैंड के 11 विकेट चटका लिए थे। पहली बार वेस्टंडीज ने इंग्लैंड को उसी के घर में 3-1 से हरा दिया था।

उनके निधन पर सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्टेरिक ने कहा है कि उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद रखा जाएगा। स्टेरिक ने एल्फ वेलेंटाइन के साथ मिलकर उनकी स्पिन जोड़ी बनाने वाली उपलब्धि को भी याद किया। साथ ही उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस बढ़ाने की बात कही।

Back to top button
?>