बॉलीवुड

ये है बॉलीवुड का असली एक्शन हीरो, -8 डिग्री तापमान में कपड़े उतार बर्फीली झील में कूदा, देखें Video

फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को बॉलीवुड का रियल एक्शन हीरो (Action hero) कहा जाता है। वे अपने शानदार स्टंट और एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी फिल्मों के सभी खतरनाक स्टंट खुद ही करते हैं। उनकी बॉडी और फिटनेस भी कमाल की है। वह जब स्क्रीन पर एक्शन करना शुरू करते हैं तो देखने वालों की सांसे गले में ही अटकी रह जाती हैं।

बर्फ की झील में कपड़े उतार विद्युत ने लगाई डुबकी

फैंस विद्युत जामवाल को बहुत पसंद करते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। यहाँ वे अपने वीडियो और फोटो साझा कर फैंस को प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में विद्युत ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देख फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल विद्युत भीषण ठंड में अपने कपड़े उतार एक बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाते हुए दिखाई दिए।

8 डिग्री तापमान में लिए ठंडे पानी के मजे

विद्युत (Vidyut Jammwal) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बर्फीली वादियों में आनंद ले रहे हैं। शुरुआत में वे मोटे कपड़े पहने दिखते हैं। फिर बर्फ की मोटी चादर पर चलते हुए एक बर्फीली झील के पास जाते हैं। यहाँ वे धीरे-धीरे अपने सभी कपड़े उतार देते हैं। इसके बाद वह इस बर्फीली झील में डुबकी लगा देते हैं। इस दौरान वे फैंस को बताते हैं कि यहाँ का तापमान 8 डिग्री है।

अपनी सीमाएं तोड़ो

इस वीडियो के माध्यम से विद्युत लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा “यदि कोई (चाहे वह आपका दिमाग ही हो) आप से कहे कि ये कठिन है, तो समझ जाइए कि ये विचार बिना किसी अनुभव से आ रहा है। असल में ये बहुत आसान है। आपको बस स्टार्ट करना है। अपनी सीमाओं को तोड़ना है।”

लोग बोले- ये है असली सुपरहीरो

विद्युत का यह वीडियो फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। वह कमेंट कर कह रहे हैं कि ‘ये होता है असली सुपरहीरो’। वहीं एक शख्स ने कहा कि “आपको इस हाल में देख मुझे घर बैठे-बैठे ठंड लग रही है।” विद्युत के इस वीडियो को फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी लाइक किया है।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

काम की बात करें तो विद्युत जामवाल को आखिरी बार सनक फिल्म में देखा गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्म से की थी। फिर बॉलीवुड में वे फोर्स फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट खतरनाक विलेन बने थे। फिर उन्होंने कमांडो, बुलेट राजा, जंगली, खुदा हाफिज, बादशाहो जैसी फिल्मों में काम किया। वे अपने एक्शन मूव्स के चलते दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

Back to top button