बॉलीवुड

Death Anniversary: ऐसी थी श्रीदेवी की मौत की रात, पति बोनी कपूर ने बताया आंखों देखा सच

बेहतरीन एक्टिंग, डांस और खूबसूरती से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अमिट छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। श्रीदेवी की शानदार एक्टिंग को देखते हुए लोग उन्हें लेडी अमिताभ कहते थे। लेकिन 4 साल पहले आज ही के दिन यानी कि 24 फरवरी साल 2018 को बॉलीवुड की चांदनी इस दुनिया से विदा हो गई।

sridevi

उनकी अचानक हुई मौत से ना सिर्फ बॉलीवुड शॉक्ड हो गया बल्कि उनके फैंस को भी गहरा झटका लगा। श्रीदेवी की मौत को करीब 4 साल हो गए हैं लेकिन आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था उस रात जिसकी वजह से श्रीदेवी की मौत हो गई। तो आइए जानते हैं उस काली रात के बारे में?

sridevi karwa chauth

दरअसल, श्रीदेवी 20 फरवरी 2018 को अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में दुबई पहुंची थी। उनके साथ कपूर परिवार के कई सदस्य पहुंचे थे जिनमें उनके पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी शामिल थी। लेकिन इसी बीच श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर मुंबई लौट आए। लेकिन श्रीदेवी दुबई में ही रुक गई।

bony and sridevi

कहा जाता है कि अकेले होने की वजह से श्रीदेवी दुबई के जुमैरा एमिरेट्स टॉवर्स होटल के कमरा नंबर 2201 में रुक गई। कहा जाता है कि दुबई में श्रीदेवी इसलिए रुकी थी क्योंकि वह अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के लिए शॉपिंग करना चाहती थी।

sridevi and boney kapoor

बोनी कपूर के मुताबिक, “24 फरवरी की सुबह मेरी श्रीदेवी से बात हुई, जब उसने मुझे बताया, ‘पापा (श्रीदेवी बोनी को यही बुलाती थीं), मैं आपको मिस कर रही हूं।’ लेकिन मैंने उन्हें नहीं बताया कि मैं शाम को उनसे मिलने दुबई आ रहा हूं। जाह्नवी भी चाहती थी कि मैं दुबई आऊं क्योंकि उसे डर था कि उसकी मां, जिन्हें अकेले रहने की आदत नहीं थी, अपना पासपोर्ट या कोई ज़रूरी दस्तावेज़ खो सकती थीं।”

sridevi

रिपोर्ट की माने तो बोनी ने श्रीदेवी को दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल पहुंचकर सरप्राइज दिया था। बोनी ने होटल से डुप्लिकेट चाभी लेकर श्रीदेवी का कमरा खोला था। कहा जाता है कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को डेट के लिए कहा था जिसके बाद श्रीदेवी नहाने के लिए चली गई। वहीं बोनी कपूर टीवी देखने में व्यस्त हो गए।

sridevi 1

जब 15-20 मिनट तक श्रीदेवी बाहर नहीं निकली तो उन्होंने श्रीदेवी को काफी आवाज दी, लेकिन श्रीदेवी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो फिर उन्होंने धीरे से दरवाजा खटखटाया। लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बेडरूम में जाकर देखा लेकिन वहां पर भी कोई नहीं था। इसके बाद बोनी कपूर श्रीदेवी के बाथरूम के पास गए और उन्होंने जोरों से आवाज देने लगे लेकिन अंदर से पानी की आवाज आ रही थी।

इसके बाद बोनी कपूर ने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोला और मंजर देखा तो उनका पूरा शरीर कांप उठा क्योंकि उनकी आंखों के सामने बाथटब में श्रीदेवी डूबी हुई थी। लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी जिसके बाद बोनी कपूर समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर श्रीदेवी को डुबोया गया या खुद डूब गई? या पहले वह बेहोश होकर गिरी या पहले डूबी फिर बेहोश हुई? इस बात का पता आज तक नहीं चल पाया कि, आखिर श्रीदेवी की मौत कैसे हुई?

Back to top button