बॉलीवुड

अंबानी की शादी में बच्चन परिवार ने चुराई सारी लाइमलाइट, ऐश् से लेकर श्वेता तक की देखें तस्वीरें

देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी कृशा शाह के साथ बड़ी ही धूमधाम से हो गई है। इस कपल की शादी में बॉलीवुड और बिजनेस दुनिया से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है और फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

anmol ambani wedding

वायरल हो रही इन तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कृशा और अनिल अंबानी बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं इनकी शादी में आने वाले मेहमान भी चर्चा में रहे। लेकिन सबसे ज्यादा बोल बाला बच्चन परिवार का हो रहा है।

दरअसल, अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी जिनकी शिरकत ने महफिल का रंग जमा दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन मां बेटी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है और फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

anmol ambani wedding

तस्वीरों में देख सकते हैं कि टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी में ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ लाल रंग का लहंगा पहने हुए नजर आई। उनके लहंगे पर गोल्डन वर्क हो रखा था जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वही आराध्या भी अपनी मां की तरह ही लाल रंग के लहंगे में दिखाई दी जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रही थी।

anmol ambani wedding

इसके अलावा जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस शादी में शामिल हुए जिन्होंने अपनी ड्रेस से लोगों का ध्यान खींचा। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि श्वेता नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा की ड्रेस प्रिंटेड है और बहुत ही खूबसूरत लग रही है और हर किसी को उनका यह अंदाज पसंद आया।

anmol ambani

anmol ambani wedding

वहीं अभिषेक बच्चन भी कलरफुल जैकेट पहने हुए नजर आए थे जिसमें वो काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा बच्चन साहब ने पगड़ी बांधी हुई थी जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

anmol ambani

इसके अलावा शादी में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी दिखाई दिए। इसके साथ ही बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कई पॉपुलर कलाकार पहुंचे थे। वहीं दूल्हे की मां टीना अंबानी लाल और हरे रंग की भारी कढ़ाई वाली लहंगे में नजर आई थी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लगी।

anmol ambani

वहीं बात करें दुल्हन कृष्णा शाह की तो वह मुंबई में पली बढ़ी है और वह एक सोशल वर्कर और आंत्रप्रेन्योर है। बता दें, अनमोल अंबानी और कृशा की सगाई साल 2021 में बड़े ही शाही अंदाज से हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही थी। इसके बाद ये शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें, करीब 1 हफ्ते से अंबानी परिवार में शादी के फंक्शन चल रहे थे।

Back to top button
?>