बॉलीवुड

हिमाचल की वादियों में विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, देखें शादी की Photos, Video

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम् भूमिका निभा चुके अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी और खास दोस्तों के बीच सात फेरे लिए और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं।

बता दे, विक्रांत और शीतल ठाकुर की शादी पूरे हिंदी रीति रिवाज से हुई। इस कपल ने मुंबई से दूर हिमाचल में शादी रचाई। हाल ही में शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

vikrant massey

वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विक्रांत मैसी ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने क्रीम कलर की पगड़ी बांधी हुई है। वहीं उनकी होने वाली पत्नी शीतल ठाकुर ने सुर्ख लाल जोड़े रंग का लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

vikrant massey

vikrant massey

रिपोर्ट की मानें तो शीतल ठाकुर और विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को सात फेरे लिए और उनकी तस्वीर भी खूब पसंद की जा रही है। हालांकि इससे पहले विक्रांत मैसी का हल्दी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें यह दोनों अपनी शादी के फंक्शन में काफी इंजॉय करते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा विक्रांत और शीतल ने देसी गर्ल गाने पर जबरदस्त डांस भी किया था।

बता दें, साल 2019 में ही विक्रांत और शीतल की प्राइवेट सगाई हो गई थी। इसके बाद से ही यह दोनों एक दूसरे के साथ रह रहे थे और अब उन्होंने शादी रचा ली है।

कहा जा रहा है कि विक्रांत और शीतल की पहली मुलाकात वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर हुई थी। यहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। अब दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।

बता दें, विक्रांत मैसी ने अपने करियर में दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी सुपरस्टार के साथ काम किया है। उन्होंने अपने करियर में ‘दिल धड़कने दो’, ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’, ‘अ डेथ इन द गंज’, ‘छपाक’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की भी फिल्मों पर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। अब वह जल्दी ही जी5 पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में दिखाई देंगे।

vikrant massey

इस फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और मशहूर अभिनेता बॉबी देओल मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं उनके होने वाली पत्नी शीतल वेब वर्ल्ड में काफी फेमस है। उन्होंने कई डिजिटल शो किए हैं। फिलहाल तो शीतल और विक्रांत को शादी की ढेर सारी बधाइयां मिल रही है और फैंस लगातार कमेंट कर इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

vikrant massey

Back to top button