दिलचस्प

सबसे बड़ी खोज – यहां मिला 14000 साल पुराना गांव, लोगों का रहन-सहन देख उड़ जाएंगे होश!

नई दिल्ली – कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में दूरदराज के एक आइलैंड पर खुदाई को दौरान हजारों साल पुराना एक गांव मिला है। यहां पर उत्तरी अमेरिका के इतिहास की अब तक की सबसे पुरानी मानव सभ्यता के निशान मिले हैं। अनुमान के मुताबिक यह गांव लगभग 14,000 साल पुराना है। इस गांव की खोज कनाडा के विक्टोरिया शहर से 500 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ट्रिकेट आइलैंड पर की गई है। अनुमान के मुताबिक यह गांव मिश्र के पिरामिडों से भी पुराना है। 14000 year old village found in Canada.

कनाडा में मिला उत्तरी अमेरिका का ‘सबसे पुराना’ गांव :

सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्त्सुक के पारंपरिक क्षेत्र में एक ऐसा गांव खोजा गया, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह लगभग 14,000 साल पहले अस्तित्व में था। हेल्त्सुक के मौखिक इतिहास में जिस क्षेत्र में भूमि की खुदाई हुई थी वहां के बारे बताया गया है, जिसके मुताबिक यह एक ऐसा स्थान था जो बर्फ काल के दौरान बसता था।

यहां रहने के लिए हमारे पूर्वजों ने काफी संघर्ष किया था। इंडिपेंडंट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इस गांव को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि खुदाई में मिलीं शिल्पकृतियों में आग जलाने और मछली पकड़ने के औजार के साथ-साथ भाले भी मिले हैं। ये औजार हिमयुग के हैं इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तरी अमेरिका में यह सभ्यता कैसे विकसित हुई थी।

मिले विश्व की ‘सबसे पुरानी’ मानव सभ्यता के निशान :

हकाई इंस्टिट्यूट की रिसर्चर अलीशा जो यहां खुदाई के काम में शामिल थी, उन्होंने बताया हैं कि ये शिल्पकृतियां देखकर हम सभी के होश उड़ गए, क्योंकि ये बहुत पुरानी हैं। उनका मानना है कि इस खोज से नॉर्थ अमेरिका में सभ्यता की शुरुआत को लेकर हमारी अवधारणा बदल जाएगी। आपको बता दें कि प्रचीन सभ्याता के अंत के बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रिटिश कोलंबिया के समुद्रतट पर बड़े स्तर पर मानव का पलायन हुआ था।

कई लोगों का मानना ​​है कि इंसान सबसे पहले एशिया से होते हुए अमेरिका पहुंचे थे और वहां से वे पूर्वी और मध्य कनाडा में इस गांव को बनाया होगा। हालांकि, कई अध्ययनों के अनुसार मानव पहले नौकाओं का उपयोग करके तट पर जाया करते थे। हालांकि, इस तरह के तथ्य का आधार केवल पत्थरों के औजार और कुछ अन्य निशान ही रहे हैं।

Back to top button