राशिफल

Rashifal 16 February: आज इन 3 राशि वालों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट, रहना होगा बहुत संभलकर

हम आपको बुधवार 16 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।

इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 February 2022

ganesh

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पिता से लाभ होने का योग बन रहा है। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आज आपके पास कई ऐसे कार्य होंगे जिन्हें समय पर निपटाने का दबाव आप पर रहेगा। हालांकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिल सकता है इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। मन की चिंता के बारे में किसी भरोसेमंद इंसान से बात होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। आज का काम कल पर न टालें। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकते हैं, जो उनके विकास के लिए आर्थिक तौर लाभकारी होगा। परिवार में अनावश्यक बहस में उलझने के बजाय शांत रहना सार्थक होगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने गुस्से पर काबू रखें और छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से आपको राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जाएं। आपके अच्छे व्यवहार से आपके निजी संबंधों में भी काफी हद तक सुधार हो जाएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके मन में बेचैनी बढ़ सकती है। आप किसी तरह का जोखिम भी ले सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते हुए थोड़ा सावधान रहें। आज के विचार या सुझाव से आपका भला कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। व्यवहार कुशलता एवं प्रभावशाली वाणी के कारण प्रशंसा मिलेगी। कुछ लोग अनजाने में आपकी मदद कर सकते हैं। करियर के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय जल्दी न ले। जीवन में प्यार बना रहेगा। कार्यस्थल पर उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए सराहना मिल सकती है। छात्रों के लिए यह औसत दिन होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी दिनचर्या में बहुत विविधता रहेगी। आज आप किसी निवेश या लेन-देन को लेकर खुश भी रहेंगे। पुराने उलझे मामले आज सुलझ सकते हैं। सिरदर्द और नींद न आने से परेशान हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है। आपने जो काम हाथ में लिया है, उस पर बारीकी से विचार करें। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें।

laxmi maa ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज धन के संदर्भ में आपका भाग्य अच्छा रहेगा। यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अच्छा समय है। आज आपको किसी पार्टी में आमंत्रित किया जा सकता है। आपके सीनियर्स आपके काम से बहुत प्रसन्न होंगे। आप अपनी सभी परियोजनाओं को बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे। जो लोग सिंगल है वो प्रपोज कर सकते है आपके लिए शुभ समय है। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जिस काम से आपको उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन हतोत्साहित न हों। जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल होती दिख रही है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी डील से उम्मीद के अनुरुप लाभ मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने की इच्छा रखने वालों को अभी और इंतजार करना होगा। कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस किया जा सकता है और इस समय के लिए नए निवेश को टालना बेहतर होगा। आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आप काम और परिवार के बीच रस्साकशी में उलझे हुए भी महसूस कर सकते हैं, ऐसी स्थिति में शांत रहे तथा चीजों को अपनी गति से चलने दें। आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। किसी परिवारिक समस्या को हल करने के लिए आपको खुद से प्रयास करने की आवश्यकता हो सकती है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान को नियमित तौर पर अपनाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके लिए दिन शुभ है, लेकिन कार्य क्षमता को बढ़ाना होगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए, अगर करना भी हो तो किसी बडें की राय जरूर ले। रणनीति बना कर कार्य करें और निर्णय लेने से पहले एक बार विचार जरूर करें। किसी समस्या का अंत होगा। आज संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है, किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए।

आपने Rashifal 16 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button