बॉलीवुड

मांग में सिंदूर भर और गले में मंगलसूत्र पहन अपना पहला वेलेंटाइन डे मना रही ये 8 हसीनाएं

14 फरवरी, वेलेंटाइन डे (Valentine Day) पर हर कपल इसे धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है। इनमें से कुछ कपल ऐसे भी हैं जिनका शादी के बाद ये पहला वेलेंटाइन डे है। ऐसे में वह अपनी नई नवेली बीवी को प्यार के इस दिन स्पेशल फिल कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इन सेलेब्स को ही ले लीजिए।

मौनी रॉय-सूजर नाम्बियार

टीवी की नागिन से बॉलीवुड की हीरोइन तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) संग गोवा में शादी के बंधन में बंधी थी। कपल की पहली मुलाकात साल 31 दिसंबर 2019 में एक एक नाइट क्लब में हुई थी। दोनों यहां न्यूईयर सेलिब्रेट करने आए थे। यहीं से इनकी दोस्ती शुरू हुई जोपयार से होती हुई शादी का जा पहुंची।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

कैटरीना कैफ (Katrina kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा में 7 फेरे लिए थे। इनकी शादी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चा का विषय रही। कैट और विक्की अपने-अपने काम की वजह से अलग-अलग शहरों में है, लेकिन वेलेंटाइन और अन्य त्योहारों पर ये एक दूसरे से मिलते हैं और साथ में सबकुछ सेलिब्रेट करते हैं।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन

‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर फेमस हुई अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) 14 दिसंबर, 2021 को ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के पवित्र रिश्ते में बंधी थी। दोनों ने हयात होटल में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद दोनों का यह पहला वेलेंटाइन है। ऐसे में दोनों इसे जमकर सेलिब्रेट करने वाले हैं। गौरतलब है कि अंकिता विक्की से शादी रचाने से पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव-इन में रह चुकी हैं।

पत्रलेखा-राजकुमार राव

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपनी प्रेमिका पत्रलेखा पॉल (Patralekha) से 15 नवंबर, 2021 को चंडीगढ़ में शादी की थी। पत्रलेखा बंगाली कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 20 फरवरी, 1989 को मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हुआ था। उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट जबकि मां होममेकर है। शादी के बाद कपल साथ में अपना पहला वेलेंटाइन मनाएंगे।

सुगंधा मिश्रा-संकेत भोसले

फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) 26 अप्रैल, 2021 को शादी कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे। दोनों ने जालंधर के क्लब कबाना में शादी की थी। ये कपल भी अपना पहला वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने को बड़ा उत्साहित है।

श्रद्धा आर्य-राहुल शर्मा

‘कुंडली भाग्य’ स्टारर श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा संग 16 नवंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों ने ये शादी परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्तों को बीच सम्पन्न की थी। इन्होंने दिल्ली के एक होटल में 7 फेरे लिए थे।

करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और उनके प्रेमी वरुण बंगेरा (Varun Bangera) इसी माह 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी के पहले एक दूसरे को करीब डेढ़ साल तक डेट किया। वरुण बंगेरा मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। वे VB क्रॉप कंपनी के मालिक हैं।

ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट

गुम है किसी के प्‍यार में (Ghum hai kisikey pyaar meiin) की फेमस जोड़ी नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा 30 नंवबर, 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। गुम है किसी के प्यार में शो अक्‍टूबर 2020 में स्टार्ट हुआ था। सेट पर ही दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। कुछ ही महीने में इनका रोका भी हो गया था।

Back to top button