बॉलीवुड

नेहा कक्कर को वेलेन्टाइन पर रोहनप्रीत ने दिया सरप्राइज, आधी रात को किया ऐसा काम

आज 14 फरवरी पूरी दुनिया प्यार का त्योहार यानी वेलेन्टाइन डे (Valentine Day) मना रही हैं। इसमें बॉलीवुड के सितारें भी शामिल हैं। इस बीच बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वेलेन्टाइन डे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

वेलेन्टाइन पर नेहा को मिला सरप्राइज

मोहब्बत के इस दिन नेहा कक्कड़ को उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने एक स्पेशल सरप्राइज दिया। इसे देख नेहा बहुत भावुक हो गई। दरअसल रोहनप्रीत ने आधी रात को नेहा को एक प्यारी सरप्राइज पार्टी दी। अब इस वेलेन्टाइन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है।

पति ने स्पेशल फिल कराया तो हुई भावुक

इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा “वो कभी भी नेहू को स्पेशल फील कराने के लिए कोई चांस नहीं छोड़ता है। आई लव यू रोहनप्रीत सिंह।” नेहा के इस मैसेज का रोहनप्रीत ने ने रिप्लाइ भी किया। उन्होंने लिखा “आई लव यू मिसेस सिंह।”

फैंस को पसंद आई कपल की तस्वीरें

नेहा की ये पोस्ट फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। वे इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा ये बहुत ही प्यारा सरप्राइज था। तो वहीं कोई बोला आप दोनों की जोड़ी हमेशा ही बेस्ट लगती है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रोहनप्रीत सिंह के हाथों में ढेर सारे लाल रंग के बैलून है। वह घुटनों के बल बैठकर वाइफ को प्रपोज करते दिखाई देते हैं। जब वे ऐसा करते हैं तो नेहा बड़ी भावुक हो जाती है।

लॉकडाउन में हुई थी शादी

इस दौरान कपन ने मोहब्बत का केक भी काटा। इन तस्वीरों में नेहा बड़ी क्यूट दिखाई दी। उन्होंने सफेद रंग के कपड़े पहने थे। बाल खुले थे और कोई मेकअप भी नहीं था। गौरतलब है कि कपल ने 2020 के लॉकडाउन में 24 अक्टूबर को शादी रचाई थी। ये शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थी। वहीं चंडीगढ़ में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। रोहनप्रीत को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। वह जिस गाने के लिए ऑडिशन दे रहे थे उसमें लिरिक्स और म्यूजिक नेहा का ही था। बस यहीं से दोनों की साथ काम करते हुए दोस्ती घरी होती गई और फिर प्यार हो गया।

बचपन से गाने गा रही नेहा

नेहा कक्कड़ की गिनती बॉलीवुड के बड़े बड़े सिंगर्स में होती है। वे जब 4 साल की थी तभी से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए नेहा स्टेज पर और जगराते में गाया करती थी। उनके साथ भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ भी गाते थे। नेहा के पापा समोसा बेचने का काम करते थे।

Back to top button