अध्यात्म

बिल्ली का रास्ता काटना हर किसी के लिए नहीं होता अशुभ, ये बातें देती हैं बेहद शुभ संकेत!

नई दिल्ली – हमारे देश में शकुन और अपशकुन की मान्यता सदियों से चली आ रही है। सुबह घर से ही निकलते गाय को देखना, किसी काम से जाने से पहले छींकना या बिल्लियों का रास्ता काटना कुछ शकुन और अपशकुन की मान्यताएं हैं। इसमें से कुछ को अपशकुन तो कुछ को शकुन माना जाता है। लेकिन, बिल्ली के रास्ता काटने को हमाशा से हम अपशकुन मानते हैं। Passing in front of the cat.

बिल्ली के रास्ता काटने को क्यों माना जाता है अशुभ :

ऐसा माना जाता है कि अगर बिल्ली किसी का रास्ता काट जाए तो उसको सफर में चोट लगने या कुछ नुकसान होने की संभावना रहती है। इसका मतलब यह है कि बिल्ली अशुभ का सूचक है। दरअसल, इसके पीछे कारण यह है कि बिल्ली में पूर्वाभास की शक्ति होती है। मान्यता के मुताबिक, बिल्लियों को किसी भी अशुभ घटना का पहले ही आभास हो जाता है और वह उसके प्रति सचेत करने के लिए ही किसी का रास्ता काटती है। इसलिए, अब जब भी आपके साथ ऐसा हो तो समझ जाइये कि बिल्ली का रास्ता काटकर किसी अपशकुन का संकेत दे रही है।

बिल्ली का रास्ता काटना हमेशा नहीं होता अशुभ :

बिल्ली के रास्ता काटने का फल क्या होगा? यह इस बात पर निर्भर करता है कि बिल्ली ने रास्ता दाएं तरफ काटा है या बाएं तरफ से। शकुन शास्त्र के मुताबिक, बिल्ली का बाएं तरफ से रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता। लेकिन, बिल्ली दाई तरफ से रास्ता काट दे तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि यदि बिल्ली दाई ओर से रास्ता काटे तो वह व्यक्ति निश्चित ही बाई ओर हो जाएगा। इसलिए, अगर बिल्ली दाई ओर से रास्ता काट दे तो सामने की ओर से किसी के आने तक वहीं रुककर इंतजार करना चाहिए।

ये हैं बिल्ली से जुड़े कुछ शुभ और अशुभ संकेत :

ऐसा माना जाता है कि अगर बिल्ली घर में रखा हुआ दूध पी जाए तो ये शुभ नहीं होता। इससे घर में रखे हुए धन का नाश होता है। क्योंकि दूध को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसके अलावा, यदि बिल्ली किसी के सिर पर पंजा मार दे तो यह परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी आने वाली है इस बात का संकेत होता है। यदि, सोते समय बिल्ली किसी के ऊपर गिर जाए तो उसे शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है। इसी तरह घर में बिल्ली के रोने को भी अपशकुन माना जाता है।

Back to top button