राशिफल

Rashifal 12 February: आज इन चार राशि वालों पर कृपा करेंगे शनिदेव, देंगे सुख-संपत्ति का आशीर्वाद

हम आपको शनिवार 12 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 February 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी। दूसरों के काम में रोक-टोक करेंगे तो संबंध बिगड़ सकते हैं। आज के दिन बहुत ज्यादा व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, जो आपको आर्थिक लाभ दे सकती हैं। दिन खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा। बिजनेस के कुछ मामलों में थोड़े परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

राजनीतिक मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी कठिन प्रतियोगिता का सामना करने के लिए आपको अथक प्रयास करने की जरुरत है। अपनी कमियों को लेकर स्पष्ट नजरिया रखने की जरुरत है। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो कोई परिस्थिति आपके काबू से बाहर हो जाने की संभावना है। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब होंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं। किसी रूके हुए कार्य को लेकर ज्यादा सोच विचार न करें, वो पूरा हो जाएगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सोच-समझकर खरीददारी करें। आज कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। आप अपने सहकर्मी की सलाह मान कर किसी बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आपका भरोसा कामयाब रहेगा। प्रेम संबंध में मजबूती लाने का प्रयास कर सकते हैं। नया वाहन खरीदे जाने के संकेत हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। पहले किसी कार्य में निवेश किये गये पैसों से आज आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको परिस्थितियों को संभाले रखने का प्रयास करना होगा क्योंकि चुनौतियों भरा समय है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके हुए कार्य जल्द ही बनते नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

धार्मिक कार्यों में पूरे सच्चे मन से सहयोग करेंगे। रूके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। किसी बात को लेकर मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। मानसिक चिंता स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। कार्यस्थल पर किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आप जो कार्य करेगे उसके आपको फायदा ही फायदा होगा। पुरानी बातों को लेकर अत्यधिक चिंतन करना तनाव बढ़ा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं, साथ ही घर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं, लेकिन चिंता बिल्कुल ना करें समय रहते सब पूरे भी हो जाएंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुख शांति और आनंद में समय व्यतीत कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। आप व्यावसायिक मोर्चे पर एक नई योजना पर काम करना शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी संतानों के कारण कुछ अच्छी खबरें मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपके सीनियर्स आपका सहयोग करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, आप भी उन पर अपना विश्वास बनाएं रखें, साथ ही वह आज अपने किसी काम के मामले में भी आपसे सलाह ले सकते हैं। दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। रिश्तों के मामलों में आज नयापन आ सकता है। आज आप अपनी वाणी से काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे। घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ रूखा व्यवहार करने से बचें। आपका बर्ताव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। वक्त का सही इस्तेमाल करिये। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपका हर काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। अनचाहे खर्चे भी हो सकते हैं। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। व्यापार में अपार धन का लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आमदनी का नया सोर्स आपको मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन शुभ लाभ और उन्नति दायक रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास तेज करने होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मकता रहेगी। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है।

आपने Rashifal 12 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button