समाचार

उड़ते प्लेन में रेप का शिकार बनी महिला, बिजनेस क्लास में यात्रियों के बीच लूटी इज्जत

दुनिया भर में महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म एक बहुत बड़ी समस्या है। क्षीण मानसिकता के कुछ पुरुष महिलाओं को सिर्फ जिस्म की भूख मिटाने वाला खिलौना ही समझते हैं। आलम ये है कि वह अपनी हैवानियत दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्हें जब, जहां मौका मिलता है वह कुत्तों की तरह महिलाओं पर टूट पड़ते हैं।

उड़ते प्लेन में हुआ महिला का रेप

आप लोगों ने भी रेप से जुड़े कई मामले देखें और सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिस पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है। एक शख्स ने उड़ते प्लेन में सभी यात्रियों के बीच महिला का रेप किया। ये अनोखा मामला अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन जा रही एक फ्लाइट में हुआ।

बिजनेस क्लास में हुई घटना

सामान्यतः लोग फ्लाइट के दौरान आराम और लग्जरी जरूर ढूंढते हैं। खासकर जब आप बिजनेस क्लास में सफर कर रहे हो। लेकिन फ्लाइट में एक महिला रेप का शिकार हो गई। उसने आरोप लगाया कि बिजनेस क्लास में रात के समय जब वह सो रही थी तो उसके बगल में बैठे यात्री ने उसका रेप किया।

रेप से पहले आरोपी ने पी थी ड्रिंक

महिला के अनुसार वह आरोपी यात्री को नहीं पहचानती है। हालांकि उन दोनों की फ्लाइट में कुछ बातचीत जरूर हुई थी। दोनों ने साथ में ड्रिंक भी पी थी। लेकिन जैसे ही महिला की आंख लगी तो उस यात्री ने इज्जत लूट ली। जब महिला ने ये बात प्लेन क्रू को बताई तो हड़कंप मच गया। इसके बाड एयरलाइंस स्टाफ ने लंदन पुलिस को इसकी सूचना दी।

फ्लाइट लैंड होते ही आरोपी हुआ गिरफ्तार

हीथ्रो एयरपोर्ट पर जब फ्लाइट लैंड हुई तो पुलिस अधिकारी विमान में आए और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि न्यू जर्सी से लंदन तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट से लगभग 7 घंटे का समय लगता है। बस इसी दौरान ये घटना हुई।

पीड़ित महिला की हुई रेप काउंसिलिंग

फ्लाइट से उतरने के बाड पीड़ित महिला को रेप काउंसिलिंग सूट में ले जाया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने फ्लाइट की फॉरेंसिक जांच भी की। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के कुछ समय बाड जमानत देकर छोड़ दिया गया।

लोगों का फूटा गुस्सा

इस पूरी घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर किसी ने इसे शर्मनाक वाक्या बताया। वहीं कुछ लोगों ने आरोपी को जमानत पर छोड़ देने को लेकर भी नाराजगी जताई।

Back to top button