राशिफल

Rashifal 11 February: मां दुर्गा की कृपा से इन 3 राशियों की मनोकामना होगी पूरी, शुभ फल देगा दिन

हम आपको शुक्रवार 11 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।

इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 February 2022

durga maa

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी। काम की जगह अचानक से ही बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। बिजनेस में आपकी लापरवाही की वजह से परिवार को भावनात्मक तकलीफ हो सकती है। कमर से निचले हिस्से में कोई बीमारी परेशान कर सकती है। परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कामकाज में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं। कारोबारियों के लिए नए व्यापार की प्लानिंग के लिए उपयुक्त दिन है। फील्ड से जुड़े वरिष्ठ लोगों के सलाह लेना लाभकर होगा। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी। रुके व्यापारिक कामकाज बनते नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। आप कोई काम निपटाने में एक्स्ट्रा दिमाग लगा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुडें लोगों को आज कुछ नया पढ़ाने का मोका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लोगों पर किसी भी तरह का दबाव न बनाएँ। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में व्यस्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज परिवार के सभी व्यक्ति मिलकर करियर से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना, आपके लिए अच्छा रहेगा। पुश्तैनी व्यापारियों को नए व्यापार में फायदा नजर आने लगेगा। स्टाफ के साथ मिल-जुलकर किया गया कार्य सफलता देगा। जो समर्थन की कमी थी, वह अब उपलब्ध होगी। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके कई अनसुलझे काम सुलझ जायेंगे। आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे। परिश्रम से बिल्कुल न घबराएं। स्वास्थ्य लाभ को लेकर योग को दिनचर्या में शामिल करना अधिक लाभप्रद होगा। दोस्तों से सलाह लें और सावधानी से आगे बढ़ें। आपको अपने साथी का पूरा साथ मिलेगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। महिलाएं घर की साज-सज्जा पर गौर करें, इसके लिए नए सामान की खरीदारी भी शुभ रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। घर में किसी खुशी का आगमन होगा जिससे घर का महौल अच्छा बना रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। भागदौड़ भरी दिनचर्या रहेगी जिसके कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। जीवनसाथी पर विशवास बनाये रखें ,आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी।

maa durga

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। किसी कॉन्ट्रैक्ट की वजह से आपके ऊपर तनाव बना रहेगा। काम से संबंधित बने विचारों में रहने की वजह से आपको नकारात्मकता महसूस होगी। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। आज नए सौदों अथवा विस्तार संबंधी चर्चा और कार्यक्रम में विलंब की संभावना है। आज परिस्थिति में बदलाव लाना आपके लिए संभव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जो आने वाले दिनों में आपके लिए कारगर साबित होगी। सभी से सराहना मिलेगी। पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नया कार्य करने के लिए दिन अनुकूल है। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है। अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपके पुराने ख़याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। यह एक उत्कृष्ट दिन है। आप व्यावसायिक सन्दर्भ में सफलता हासिल करेंगे जो आपके सम्मान में इजाफा करेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत मददगार साबित होगी। दोपहर के बाद दिन मनोरंजन में बीतने की संभावनाएं रहेंगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको उधार दिया पैसा मिल सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। घर-गृहस्थी का आनंद मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। कार्यस्थल पर कोई अदृश्य व्यक्ति आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, सावधान रहने की जरूरत है। आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। दान-पुण्य का लाभ मिल सकता है। आपका व्यवहारिक जीवन शुभ है, आप हमेशा सफल होंगे।

आपने Rashifal 11 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button