दिलचस्प

स्कूल का प्यार आया सड़क पे, लड़के ने बीच चौराहे किया लड़की को प्रपोज, देखें – Video

प्यार भी बड़ी अजीब चीज है। ये जब होता है तो दिल को एक पल भी चेन नहीं पड़ता है। फिर यह कमबख्त दिल दिन रात सिर्फ उसी के बारे में सोचता रहता है। उससे मिलने को, एक होने को तड़पता है। इन दिनों वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा है। रोज डे, प्रपोज डे से लेकर हग डे और किस डे तक लोग हर दिन को फुल एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों प्यार के वीडियोज की भरमार है।

कहते हैं इंसान चाहे कितना भी जीवन में आगे बढ़ जाए, लेकिन कभी अपने पहले प्यार को नहीं भूल पाता है। अक्सर ये पहला प्यार स्कूल के दिनों में ही होता है। स्कूल के प्यार की बात ही कुछ और होती है। पढ़ाई के साथ-साथ प्यार की कैमेस्ट्री भी परवान चढ़ती है। स्कूल में स्टूडेंट्स अक्सर अपने प्यार को प्रपोज भी करते हैं। इसमें उन्हें कभी सफलता मिलती है तो कभी निराशा हाथ लगती है।

लड़के ने लड़की को दिया गुलाब

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्कूल के प्यार का ऐसा ही एक क्यूट वीडियो वायलर हो रहा है। वीडियो में एक लड़का स्कूल ड्रेस में जा रही लड़की को गुलाब का फुल देकर प्यार का इजहार करता है। इसके बाद जो होता है वह देख आपको अपने स्कूल के दिनों की याद आ जाएगी।

पहले खाया भाव, फिर मान गई

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्कूल ड्रेस में सड़क पर खड़ी है। तभी एक लड़का आता है और उसे घुटने के बल बैठकर प्यार से गुलाब का फुल देता है। पहले लड़की इस फुल को लेने में आनाकानी करती है। वह थोड़ा भाव भी खाती है। लेकिन अंत में वह गुलाब ले लेती है। लड़की के गुलाब लेते ही लड़के की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह बेहद खुश होता है।

लोगों को याद आई अपनी प्रेम कहानी

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों को भी बड़ा मजा आ रहा है। वे वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये नजारा देख मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गए।” फिर दूसरे ने कहा “लड़का किस्मत वाला है जो लड़की ने उसका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। मुझे तो रिजेक्शन मिला था।” फिर एक ने कहा “आज कल के बच्चे पढ़ाई से ज्यादा इन चीजों पर खूब ध्यान देते हैं।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

वैसे आप ने कभी किसी लड़की को इस तरह गुलाब देकर प्रपोज किया है? यदि हाँ तो अपने अनुभव कमेंट में जरूर साझा करें।

Back to top button