समाचार

शर्मनाक : कश्मीर के रास्ते पर है नितीश का बिहार

IMG_20160721_182913

अगर ये घटना कश्मीर में होती तो हम ज्यादा आश्चर्यचकित न होतें, लेकिन बिहार के नालंदा जो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है, वहां एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नालंदा में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराए जाने के बाद स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हो गए।

IMG_20160721_182918

यहां बुधवार देर रात से पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए देखा गया। इसके बाद आज सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर की छत से पाकिस्तानी झंडे को हटा दिया है। झंडे को जब्त करने के साथ ही आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उक्त विवाद बिहारशरीफ शहर के वार्ड नंबर-36 के जामा मस्जिद के पास खरादी मुहल्ले का है। जहां एक घर की छत पर खुलेआम पाकिस्तानी झंडा लहाराये जाने के बाद से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। पाकिस्‍तानी झंडा लहराने का आरोपी अनवारुल हक फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जिला प्रशासन ने अनवारुल हक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बानी हुई है।

आगे पढिये अगले पेज पर

1 2Next page
Back to top button