राशिफल

Rashifal 5 February: आज बसंत पंचमी के दिन बन रहा शुभ योग, इनको मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद

माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस बार ये त्योहार आज यानि 5 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती जी की पूजा की जाती है। इस वर्ष बसंत पंचमी पर बहुत शुभ त्रिवेणी योग बन रहा है। हम आपको शनिवार 5 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 February 2022

shani sade sati

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। घर वालो के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। आज पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश और खरीददारी के अवसर आपको मिल सकते हैं। संबंधों में भी सुधार होता रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ समय बितायेगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने ऊपर संयम बरतने की आवश्यकता है। मित्रों या सहकर्मियों के साथ विचारों को लेकर द्वंद हो सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। एक आशा से भरा दिन आपने सामने है। परिश्रम करें। अच्छा फल मिलेगा। दिन बिना किसी और बड़ी समस्या के गुजरेगा। हो सके तो आज यात्रा करने से परहेज करें। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी मानसिक दशा खुशी और दु:ख दोनों ही भावों से गुजरती रहने वाली है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। संयम बनाए रखें। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं, आपको उन साधनों को संभालकर रखने की जरूरत है। झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी अप्रिय परिस्थिति में फंसने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। इसके बावजूद अपने संवाद के कारण आप छाए रहेंगे और आसपास के लोगों क प्रभावित करने में कामयाब होंगे। यदि यात्रा आवश्यक है तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है। नौकरी करने वालों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं जिसके कारण आप उदास भी रहेंगे। खुद की देखभाल करनी होगी। आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांति और सद्भाव बनाए रखें, उनमें से किसी एक के साथ मतभेद होने की संभावना है। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य होगा। नए व्यापारिक अवसर खतरों से भरे होंगे। इसमें कुछ कानूनी पेंच भी आ सकता है। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। अपने रोज के काम को लेकर लापरवाह ना बने। छात्र पढ़ाई पर आज ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसायिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आपका बच्चा आज आपको प्रसन्न होने का कारण देगा। नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आज मादक पदार्थों से खुद को दूर रखें। कुछ बातों को लेकर आप उलझन में रख सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है। मित्र या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत करने में सफल रहेंगे। आज आपको सकारात्मक सोच रखनी होगी, आपके सारे कठिन काम आसानी से पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। यदि आप किसी नए कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो इसके लिए दिन उत्तम है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, तो इस समय का सदुपयोग अच्छी विस्तार योजनाएं बना कर करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी की स्थिति से बचने का प्रयास करें। बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जांच पड़ताल अवश्य कर लें, नहीं तो नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। दुष्ट व्यक्तियों से सावधान रहें। परिवार में तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। भूमि संबंधी चीजों से आज लाभ प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपना मन शांत रखें। आपको नए अनुभव हो सकते हैं। कामकाज में आनंद आएगा। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने तय बजट से ज्यादा दूर न जाए। भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों के प्रमोशन के योग है। प्रेमियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ साथ घूमने जाने के योग हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। रुका हुआ व उधार दिया हुआ रुपया प्राप्त होगा। यदि आपका जीवन साथी काम कर रहा है, तो वह उस काम की वजह से अच्छा लाभ कमाएगा। जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मन पर चिंता का भार रहेगा। आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे।

आपने Rashifal 5 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button