राजनीति

राहुल गांधी ने ये वीडियो पोस्ट कर उड़ाया मोदी सरकार का मजाक, लोगों ने दिला दी नानी की याद!

नई दिल्ली – गुरुवार को राम नाथ कोविन्द के रुम में भारत को उसका 14 वां राष्ट्रपति मिल गया। विपक्षी दल लाख कोशिशों के बावजूद इसबार भी एनडीए सरकार के आगे विवश नज़र आए। एनडीए सरकार के कांग्रेस समेत हर विपक्षी दल कि चाल उलटी पड़ती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर कुछ अलग तरीके से निशाना साधने की कोशिश की। राहुल ने इसबार मोदी सरकार की नीतियों को निशाना बनाने के लिए एक वायरल वीडियो का सहारा लिया है। Rahul Gandhi funny video on nda policy.

वीडियो शेयर कर उड़ाया सरकार का मज़ाक :

राहुल ने अपने ट्वीटर पेज से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है – NDA pro poor policies. तो अब आपको बता देते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है, जिसपर वो मोदी सरकार को निशाना बनाने कि कोशिश कर रहे थे। दरअसल, राहुल ने जिस वीडियो को ट्वीटर के जरिए शेयर कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है वो एक रेस्टोरेंट का है। इस वीडियो में एक लड़का और एक लड़की रेस्टोरेंट में बैठे नज़र आ रहे हैं।

दोनों ने खाना खाने के कुछ ऑर्डर किया और खाना खाने के बाद वेटर से बिल लाने को कहते हैं। उसके बाद वेटर उन्हें बिल लाकर थमा देता है। बिल देखते ही लड़का और लड़की दोनों अपने-अपने पैसे निकालते हैं। यहां आपको बता दें कि देखने से दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड लग रहे हैं। सबसे पहले लड़का वेटर को पैसे निकालकर थमा देता है।

इसलिए राहुल ने शेयर किया ये वीडियो :

इसके बाद लड़की वेटर को रोक लेती हैं और लड़के ने वेटर को जो पैसे दिये होते हैं उसे वापस लेकर उतने ही रुपए का नोट अपने पर्स से निकालकर वेटर को पकड़ा देती है। लेकिन, ट्वीट्स वो तब आता है जब वो लड़के के लिए हुए पैसे अपने पर्स में रख लेती है। लड़के ने वेटर को जो पैसे दिये थे उसे लड़की ने उस लड़के को नहीं दिया बल्कि उस पैसे को अपने पर्स में रख लिया।

दरअसल, राहुल ये वीडियो शेयर कर ये कहना चाह रहे हैं कि एनडीए सरकार गरीबों को मदद तो कर रही है लेकिन जो मदद कर रही है उसे बस दिखाकर दुसरे तरीकों से वापस ले रही है। राहुल के इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि आप नानी के घर ही अच्छे थे। आपको वहीं रहना चाहिए था। इस ट्वीट को 2 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

Back to top button