स्वास्थ्य

धरती मां में होती है नेचरल हीलिंग पॉवर, नंगे पैर चलने से ठीक होती है ये बड़ी-बड़ी बीमारियां

तेजी से मॉडर्न होती इस दुनिया में इंसान तकनीक और कृत्रिम चीजों में इतना खो गया है कि प्रकृति को भूल गया है। जबकि असली सुख और शक्ति प्रकृति में ही होता है। ये प्रकृति अपने हील करने की पॉवर भी रखती है। ये बातें हम यूं ही हवा में नहीं बोल रहे बल्कि कई शोध इसका प्रमाण दे चुके हैं।

नैचुरोपैथी प्रकृति के कई गुणों से हीलिंग संभव है। कहा जाता है कि प्रकृति की हर चीज में अपनी एनर्जी होती है। Journal of Environment and Public Health की रिपोर्ट के अनुसार इंसानों में कई सेहत संबंधी समस्याएं सिर्फ इसलिए होती है, क्योंकि वह पर्यावरण और पृथ्वी के संपर्क में नहीं रहते हैं। रिसर्च की माने तो धरती के इलेक्ट्रॉन्स के संपर्क में आने से कई हेल्थ बेनीफिट्स मिलते हैं।

घर के बड़े बुजुर्ग भी हमे कहते हैं कि घास पर नंगे पैर टहला करो। आंखों की रोशनी तेज होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नंगे पैर टहलने से सिर्फ आंखें ही नहीं, शरीर के और भी कई हिस्सों को इसका लाभ मिलता है। प्राचीन समय में कई साधु-संत भी नंगे पैर रहकर कठिन तप करते थे। कहते हैं कि धरती मां खुद आपको हील करने की पॉवर रखती है।

नंगे पैर टहलने के फायदे

1. अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए घास पर नंगे पैर टहलना बहुत लाभकारी होता है। कई स्टडीज ये दावा करती है कि यदि आप घास पर कुछ मिनट नंगे पैर चलोगे तो आपको इससे साइकोलॉजिकल लाभ मिलेंगे। इससे आपका  मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव कम होगा। दिमागी बीमारियां दूर रहेगी।

2. हेल्थी हार्ट यानि सेहतमंद दिल आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है। एक अध्ययन की माने तो जमीन या घास पर नंगे पैर टहलने से हमारी हार्टबीट नॉर्मल होती है। इससे शरीर में कुछ ऐसे हॉर्मोन रिलीज होते हैं जो हमारे शरीर के तापमान को सही रखते हैं।

3. आंखों की तेज रोशनी बढ़ाने के लिए घास पर नंगे पैर टहलना सबसे अच्छा और प्राकृतिक उपाय होता है। रिफ्लेक्सोलॉजी साइंस के अनुसार जब हम घास पर चलते हैं तो पैर की दूसरी औऱ तीसरी उंगली पर सबसे ज्यादा प्रेशर पड़ता है। ये वह उंगलियाँ होती है जिनमें सबसे अधिक नर्व एंडिंग्स होती हैं। ये नर्व ही आंखों को हेल्थी रखने के लिए जिम्मेदार होती हैं।

4. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए घास या जमीन पर नंगे पैर टहलना सबसे अच्छी चीज होती है। यदि आप सुबह-सुबह नंगे पैर टहलोगे तो सूरज से विटामिन डी भी मिलेगा। यह विटामिन डी न सिर्फ इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि आपको कई बड़ी बीमारियों से बचाता भी है।

तो देर किस बात की, आज से ही घास या जमीन पर नंगे पैर चलना शुरू कर दें। जल्द ही आपको इसके लाभ देखने को मिलेंगे।

Back to top button