बॉलीवुड

कैटरीना के बाद 56 के सलमान खाएंगे शादी का लड्डू, सोनाक्षी सिन्हा से करेंगे निकाह? जाने असली सच

‘सलमान खान शादी कब करेंगे?’ इस सवाल का जवाब भाईजान के करोड़ों फैंस ढूंढ रहे हैं। सलमान 56 के हो गए हैं, लेकिन उनकी शादी का अभी भी कोई ठिकाना नहीं है। सलमान की लाइफ में वैसे तो कई हसीनाएं आई, लेकिन शादी तक बात किसी से नहीं पहुंची। भाईजान की सभी एक्स गर्लफ्रेंड्स एक-एक कर शादी के बंधन में बंध गई।

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान की पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग 7 फेरे ले लिए। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग सलमान को चिढ़ाते हुए कहने लगे “तेरा खून कब खौलेगा रे सलमान?” इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी वायरल हो रही है कि कैटरीना की शादी के बाद अब सलमान खान जल्द शादी करने जा रहे हैं।

सोनाक्षी बनेगी सलमान की दुल्हन?

दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की दुल्हन और कोई नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा होंगी। सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ ही ‘दबंग’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। तो क्या सोनाक्षी सच में खान परिवार की बहू बनने जा रही है? क्या वे सलमान खान से शादी रचाएंगी? चलिए पूरा सच जानते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर जो अफवाहें फैलाई जा रही है वह आधी ही सच है। मतलब सोनाक्षी खान परिवार की बहू तो बनेंगी, लेकिन उनके दूल्हे सलमान नहीं बल्कि कोई और हैं। सोनाक्षी सलमान लमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले संग 7 फेरे लेने वाली हैं। सोहेल खान के साले साहब का नाम बंटी सचदेवा है। बंटी सोहेल की बीवी सीमा के रिश्ते में भाई लगते हैं।

सलमान नहीं इस शख्स संग फेरे लेगी सोनाक्षी

बंटी सचदेव और सोनाक्षी सिन्हा बीते कई समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों के परिवार को भी इनके रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है। बंटी सचदेवा बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते हैं। हैरत की बात ये है कि बंटी सचदेवा तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2009 में अंबिका चौहान से शादी रचाई थी। हालांकि ये शादी 4 साल बाद ही तलाक पर आ पहुंची थी।

बंटी और सोनाक्षी को एकसाथ कई पब्लिक प्लेस में देखा जा चुका है। जब भी इंडस्ट्री में कोई पार्टी या फ़ंक्शन होता है तो सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा संग ही आती है। इन्हें देख लगता है कि दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार है। फिलहाल दोनों की सगाई भी नहीं हुई है। हालांकि परिवार ने मीडिया को इस शादी के होने के हिंट्स दिए हैं।

यदि सबकुछ सही रहा तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। लेकिन फिर हम घूम फिरकर उसी सवाल पर आकर अटक जाते हैं कि “आखिर सलमान खान शादी कब करेंगे?” अब भाईजान की शादी फ्यूचर में होती है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। वैसे आपकी नजर में सलमान के लिए कोई अच्छी लड़की है क्या?

Back to top button