राशिफल

Rashifal 3 February: मां लक्ष्मी की कृपा से आज पांच राशियों को धन के मामले में मिलेगा मनचाहा फल

हम आपको गुरुवार 3 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 February 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

निर्माण कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकता है। बिजनेस में उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं। जीवन में कई बड़े परिवर्तन आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। किसी नए व्यक्ति से मित्रता आपके जीवन में हो रही अनबन का कारण हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह समय आराम करने का नहीं है। जिम्मेदारियों से भागने का प्रयास न करें बल्कि उसका सामना करे। पहले दी गई किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। अनुकूलता नए कोशिशों को बढ़ावा देगी। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। विवादित मसलों में सब्र का बांध न टूटने दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। खुदरा कारोबारियों के दिन कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है‌। ग्राहकों की अनदेखी और उधारी से मन खराब होगा। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए आशा की किरण मिल सकती है। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है और उनकी बीमारी को लम्बा खींच सकता है। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप हो सकती है।

laxmi maa

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सफलता की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा और मंगलमय परिवर्तन होंगे। आपके धन में आज वृद्धि होगी और आपके आय के स्रोत में बढ़ेंगे। चीज़ों के होने का इंतजार मत कीजिए बाहर निकलें और नए मौकों की तलाश करें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज पूरा हो सकता है। कोई फ़ैसला लेते समय दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। आप कुछ पूरा करने के लिए एक टीम का निर्माण कर सकते हैं। कारोबारियों को अचानक कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्रो को टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपके सभी काम पूरे होगे। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। हालात को काबू रखने के लिए अपने भाई की मदद ले। आपका मज़ाकिया स्वभाव वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। परिवार के साथ भ्रमण वग़ैरह आनन्ददायक सिद्ध होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अनावश्यक व्यय पर अपना पैसा बर्बाद न करें। आप धर्म-कर्म के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। निर्णय सोच-समझ कर लें। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। ऊर्जा के ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सरकारी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है। आप अपनी मेहनत और को बरकरार रखें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूकने की संभावना है। आप अपने कार्य को पूरी तरह मन लगाकर करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके परिश्रम का अच्छा लाभ मिलने पर कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होगी। कारोबारी अपने व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि परिजन आपकी ज़रूरतों को नहीं समझते हैं। ख़ुद में बदलाव लाने के लिए आज ईमानदार कोशिश करने की पहल कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर पेंडिंग कामकाज की लिस्ट लंबी हो रही है तो समय पर निपटाने के लिए परिश्रम बढ़ाएं। युवा वर्ग अपने विचारों को शुद्ध रखें और अपने लक्ष्य से मन को भटकने में विद्यार्थी समय का पूरा सदुपयोग करें। कोई नया काम शुरू करने में देरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। आपको घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज के दिन शुभ मामलों में आपका खर्च भी होगा, लेकिन आपको ऐसा पैसा खर्च करने में खुशी होगी व मन में संतोष का भाव रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार भी प्राप्‍त हो सकता है। आज आप अपनी आंतरिक इच्छा को पूरा करना चाहेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे। लव लाइफ में किसी बात पर टेंशन हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर बहुत सजगता के साथ काम करना होगा। कारोबारी व्यापार में जोखिम लेना चाहते हैं तो सही समय है, सोचा हुआ लाभ मिल सकता है। आपको अपने प्रियेजनों को यह जताने की आवश्यकता पड़ सकती है कि आप उनका ख्याल रखते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। सामाजिक गतिविधियां मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें।

laxmi maa

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

परिवार या मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके लिए उत्‍तम प्रकार की संपत्ति प्राप्‍त करने का दिन है। आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और व्‍यापारियों को उनका फंसा हुआ पेमेंट भी मिल सकता है। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। किसी खास मित्र से विवाद हो सकता है।

आपने Rashifal 3 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button