विशेष

भारत के स्टील मैन की हैरतअंगेज कारनामें को देखकर उड़ जायेंगे आपके होश… देखें वीडियो!

कई लोगों को भगवान काफी सोच-समझकर बनाता है। उनके पास कुछ ऐसी ताकतें या हुनर होते हैं, जिसके दम पर वह पूरी दुनिया में अपना और देश का नाम रौशन करते हैं। शुरुआत में लोगों को उनकी इस प्रतिभा के बारे में समझ नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे लोगों को पता चलता है, लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आम से ख़ास बने हैं।

अमनदीप का एक-एक अंग है ताकत से भरपूर:

जी हाँ हम बात कर रहे हैं भारत के स्टील मैन अमनदीप सिंह की। इउसके ताकत और हुनर के आगे आज पूरी दुनिया झुक गयी है। अमनदीप सिंह के बारे में आपको बता दें, वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके शरीर के एक-एक अंग में इतनी ताकत है, जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। उनको करतब करता देख आपकी आँखें चौंधिया जायेंगी।

अमनदीप सिंह बॉडी बिल्डर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि तुम्हारे पास बॉडी बिल्डर बनने लायक डाईट नहीं है। उसी दिन से अमनदीप सिंह ने ठान लिया कि वह बॉडी बिल्डिंग में भले ही ना लेकिन किसी और वजह से भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन जरुर करेंगे। अमनदीप सिंह की मेहनत रंग लायी, और आज अमनदीप सिंह को भारत का स्टील मैन कहा जाता है।

अमनदीप को पता नहीं क्या होता है दर्द:

अमनदीप सिंह के ऊपर लोग जमकर हथौड़े चलाते हैं, लेकिन उन्हें कोई असर नहीं होता है। केवल यही नहीं वह अपने दाँतों से भारी-भरकम गाड़ी भी खींच लेते हैं। उनकी यह प्रतिभा देखकर यक़ीनन कोई भी दंग रह जायेगा। किसी भी पुरुष के शरीर का सबसे कोमल हिस्सा उसके अंडकोष होते हैं। अगर उसपर ज़रा भी चोट लग जाए तो महीनों भयानक दर्द झेलना पड़ता है। लेकिन अमनदीप सिंह को यह पता ही नहीं है कि दर्द होता क्या है।

जी हाँ अमनदीप सिंह के अन्डकोषों पर भी जमकर हथौड़े से प्रहार किया जाता है, लेकिन उन्हें ज़रा भी दर्द का अहसास नहीं होता है। वह खुला चैलेन्ज भी देते हैं कि अगर कोई मुझे मारना चाहता है तो वह अपने घर से अपने हथौड़े लेकर आये और मुझे 10 हथौड़े मारे लेकिन मेरी एक शर्त है कि मैं भी उसे एक हथौड़े मारूंगा। अमनदीप सिंह का सपना है कि वह भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन करें।

वीडियो देखें-

Back to top button