दिलचस्पराजनीति

प्रियंका गांधी को जब सिर्फ 13 साल की उम्र हो गया था प्यार: इस शख्स को देखते ही दे बैठी थी दिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शायद आप में से कई लोगों ना जानते हों। उन्हीं में एक है उनकी वो लव स्टोरी जो सिर्फ 13 साल की उम्र में शुरू हो गई थी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती बचपन से ही बेहद खूबसूरत रही हैं। बचपन की बेबी डॉल जब स्कूल में पहुंची तो एक हैंडसम ब्वॉय उन पर इतना मोहित हुआ कि वो प्रियंका को प्रपोज किए बिना नहीं रह पाया। प्रियंका को प्रपोज करने वाला वो लड़का कौन था और प्रियंका ने उसके प्रपोजल पर किया जवाब दिया आपको आगे बताएंगे।

स्कूल में शुरू हुई प्रियंका की लव स्टोरी

प्रियंका गांधी को प्रपोज करने वाले लड़के के नाम के बारे में सस्पेंस खत्म करते हैं, और आपको बताते हैं उस लकी ब्वॉय का नाम। स्कूल में प्रियंका गांधी को प्रपोज करने वाले लड़के का नाम था- रॉबर्ट वाड्रा। जी हां वही राबर्ट वाड्रा जो अब प्रियंका गांधी के पति हैं. और दोनों के दो बच्चे भी हैं। आगे आपको बताएंगे कि प्रियंका के लिए दीवाने हो चुके रॉबर्ट ने उन्हें कैसे प्रपोज किया।

मुझसे शादी करोगी?

स्कूल में एक साथ पढ़ने के दौरान जब रॉबर्ट और प्रियंका की एक दूसरे के लिए अच्छी समझ बन गई, तो दोनों के मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। लेकिन प्रियंका के प्यार में दीवाने बनते जा रहे रॉबर्ट से ज्यादा इंतजार नहीं करते बना और उन्होंने एक दिन खुद प्रियंका गांधी के सामने सीधे ही शादी करोगी वाला सवाल पूछा लिया।

फिर क्या था रॉबर्ट की दीवानगी और उनके प्रपोज करने के अंदाज को देखकर प्रियंका कैसे ना कर सकती थीं, उन्होंने भी तुरंत हामी भर दी। फिर 18 फरवरी 1997 में दोनों ने मां सोनिया गांधी के घर दस जनपथ पर सात फेरे लिए। आगे आपको बताएंगे कि प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा की तारीफ में क्या कहा।

प्रियंका को भा गई थी रॉबर्ट की सादगी

रॉबर्ट देश के किसी बहुत बड़े बिजनेसमैन या राजनीतिक परिवार से नहीं जुड़े थे, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी से प्रियंका का दिल जीत लिया था। प्रियंका गांधी अक्सर कहती भी हैं कि “जब मैं रॉबर्ट से पहली बार मिली तो उन्होंने मुझे अलग तरह से ट्रीट नहीं किया जो मुझे बेहद अच्छा लगा। आपस में यही समझ आज भी हर समय दोनों को एक-दूसरे के साथ खड़ा रखती है। आगे आपको रॉबर्ट वाड्रा के बैकग्राउंड के बारे में भी बताएंगे।

मुरादाबाद से ताल्लुक रखते हैं रॉबर्ट वाड्रा

प्रियंका गांधी से करीब तीन साल बड़े रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल 1969 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। राजनीतिक पृष्ठभूमि से दूर-दूर तक नाता नहीं रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा के परिवार का पीतल और आर्टिफिशल ज्वैलरी का बिजनेस है। वाड्रा परिवार वैसे तो मूलत: पाकिस्तान के सियालकोट से है, लेकिन भारत विभाजन के दौरान उनका परिवार यहां आकर बस गया था।

दिलचस्प बात यह है कि गांधी परिवार में लव मैरिज करने की परंपरा रही है। उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी ने भी लव मैरिज को ही चुना। आज प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा अपने दो बच्चों-मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा- के साथ सामाजिक जीवन की जिम्मेदारियां निभाते हुए खुशहाल परिवारिक जीवन भी व्यतीत कर रहे हैं।

Back to top button