समाचार

पति ने कहा जबतक दहेज में ऑडी कार नहीं मिलेगी तबतक बनाऊंगा अप्राकृतिक संबंध: पत्नी ने फिर जो किया

दहेज का दानव रोज कोई ना कोई नया रूप धर कर सामने आ जा रहा है। दहेज का एक ऐसा हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है जिसे सुन कर आप कहेंगे किया कि क्या ऐसा भी होता है। दहेज के इस मामले में ससुराल पक्ष ने शादी के बाद ऑडी कार की मांग रख दी। ससुरालवालों ने बहू पर दबाव डाला कि वो अपने मायकेवालों से कहे कि वो ऑडी कार दें।  पति भी रोज उस पर ऑडी कार के लिए दबाव डालने लगा।

जब पत्नी ने मायके वाले से इस बात को कहने में झिझक दिखाई तो पति जबरन अपनी पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। मर्जी के खिलाफ इस तरह का संबंध बनाने का जब पत्नी ने विरोध किया तो पति पलट कर बोला कि अपने मायके वालों से बोल कि पहले ऑडी कार दे दें। उसके बाद पत्नी ने जो कदम उठाया उसके बारे में आपको आगे बताएंगे।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग का मामला

दहेज उत्पीड़न का यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है। यहां दहेज प्रताड़ना का एक हाई प्रोफाइल केस दर्ज किया गया है। दुर्ग निवासी 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त 2016 को उसकी सगाई मुंबई के रहने वाले एयरलाइन कंपनी के एक इंजीनियर से हुई।

सगाई के वक्त तक ससुराल पक्ष से दहेज की कोई डिमांड नहीं की गई और शादी की तारीख 22 जनवरी 2017 तय हुई। लेकिन सगाई कुछ दिन बाद ही उसके होने वाले ससुर का फोन पिता के पास आया और उन्होंने दहेज में सोने की 150 अंगूठियां, दूल्हे के लिए सोने का कड़ा, हीरे अंगूठी, सास के लिए सोने का हार और ननद के लिए सोने के झूमके के साथ ही 20 लाख रुपये नगद की मांग की।

शादी कैंसल करने की धमकी

लड़की के मुताबिक लड़के वालों के इस डिमांड का जब विरोध किया गया तो उन्होंने कहा कि फिर शादी कैंसल कर दो। सगाई के कार्यक्रम में दोनों ही पक्षों से कई लोग शामिल हुए थे। ऐसे में समाज में बदनामी के डर से उनकी बात मान ली गई और किसी तरह उनकी दहेज की इस मांग को पूरा किया गया।

शादी में उनकी मांगों के अनुरूप सामान के साथ ही गृहस्थ जीवन यापन के लिए भी अन्य सामग्री जैसे टीवी, एसी, महाराजा सोफा सेट और अन्य सामान दिए गए। शादी के बाद वह रहने के लिए अपने ससुराल मीरा रोड मुंबई चली गई। कुछ समय बीतने के बाद ससुराल वालों की मांग और बढ़ने लगी। पति उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा, जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि अपने मायके वालों से बोल कि ऑडी कार दे दें। आगे आपको बताते हैं कि आखिर पीड़ित लड़की ने मजबूर होकर क्या कदम उठाया।

dulhan

पीड़ित लड़की ने दर्ज कराया केस

150 सोने की अंगूठियां, सोने का कड़ा, सोने का हार, 20 लाख रुपये कैश की डिमांड पूरी होने के बाद भी शादी के बाद ससुराल पक्ष की मांग कम नहीं हुई थी और महंगी ऑडी कार की मांग करने लगे। आखिरकार परेशान होकर महिला मायके चली आई, और अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना के साथ ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का केस भी दर्ज कराया है। दुर्ग की मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी पक्ष महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और पति, ससुर, सास और ननद पर दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। शिकायत के आधार मीरा रोड मुंबई निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर धारा 498 ए, 294, 323, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। पति के खिलाफ उक्त धाराओं साथ ही 377 की धारा अतिरिक्त लगाई गई है। शिकायतकर्ता महिला मूलत: दुर्ग की ही रहने वाली है। बीते 13 जनवरी को दुर्ग पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच जारी है।

Back to top button