राशिफल

Rashifal 16 January: आज इन पांच राशियों पर सूर्यदेव होंगे मेहरबान, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

हम आपको रविवार 16 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज रिश्तेदारों से संबंध अच्छे बनेंगे। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। लव पार्टनर का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा। लाइफ पार्टनर को कोई तोहफा देना प्यार को और अधिक बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ व्यवहार करते समय आपको विनम्र बने रहना चाहिए। भाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

surya dev

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको मेहनत करनी होगी। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। वित्त- पैसों से संबंधित समस्या दूर होगी। काफी समय से रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। सफलता मिल सकती है। आपको क्रोध और अहंकार से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने घर के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी करने वालों का सहकर्मियों के साथ वाद विवाद हो सकता है। आज पैसों से जुड़े लेन-देन करने से आपको बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने से भविष्य में आपको बड़े फायदे होंगे। करोबार में बरकत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे तो फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप किसी विशेष व्यक्ति से आप मुलाकात कर सकते हैं। परिवार खुशियों से भरा रहेगा। आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी। मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। कोर्ट व कचहरी, सरकारी दफ्तरों में रुका कार्य पूर्ण अनुकूल होगा। कुछ अनावश्यक तनावों से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म हो सकती है। रूटीन कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। जिनसे आपको बड़ा फायदा मिल जाएगा। आज अपनों के सुख-दुख को बांटने का दिन है, यदि कोई आपके पास अपनी समस्या लेकर आता है तो उसके दिल का बोझ कम करने का पूर्ण प्रयास करें। ऑफिस में अधिक काम करना पड़ेगा आपको मेहनत करने पर मजा आएगा। नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है।

hanuman ji pictures

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। चोट व रोग से बचें। नए कामों में दिलो-दिमाग़ से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, व्यापार का विस्तार करने की सोच रहे हों तो उसकी प्लानिंग कर सकते है। ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया समय है, जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। पेट दर्द बेचैन कर सकता है इसलिए संतुलित आहार को ही महत्व दें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। कर्मक्षेत्र में टीम वर्क के साथ काम करने से आज आपको लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। नौकरी और करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। विवाह संबंधी चर्चा हो सकता है। किसी सकारात्मक व्यक्ति से आपकी लंबी बात होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जीवनसाथी के साथ आपकी बड़ी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और शब्दों पर काबू रखने की जरूरत है। गलत निर्णय आज आपके मानसिक अशांति का कारण होंगे। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आप उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। विचारों में स्पष्टता नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। विदेशी संचार आपको एक से अधिक तरीकों से लाभान्वित कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक होगी, समस्याओं का हल निकलेगा। छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद टालें। पति-पत्नि के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपको अपने दैनिक जीवन में अनेक बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अनाज से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद के गर्व से भरा महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की तारीफ करेंगे।

आपने Rashifal 16 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button