बिज्ञान और तकनीकराजनीति

हिन्दुस्तान ने बनायीं ऐसी तोप जिसकी दीवानी हुयी दुनिया

Dhanush_Artillery_Gun

‘मेक इन इंडिया’ के तहत बनी धनुष नाम की तोप अब भारतीय सेना में अपनी जगह बनाने जा रही है। आर्मी ने ऐसी 144 तोपों का आर्डर भी दे दिया है। धनुष के ऊपर हुए सभी परिक्षण सफल हुए है और यह तकनीकी में भी मौजूदा तोपों से कही बेहतर है।

अब भारत को अपने तोप खाने को मजबूत करने के लिए किसी स्वीडन, अमेरिका, रूस या फिर किसी भी अन्य देश पर निर्भर होना नहीं पड़ेगा। भारत के पास फिलहाल स्वीडन में बनी हुई बोफोर्स तोपें है। यह वही तोपें है जिन्होंने वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना को भारत के सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इन्ही तोपों की बदौलत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कारगील, द्रास जैसे ऊँचे और दुर्गम इलाकों से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। भारत की स्वदेश में ही निर्मित धनुष इसी बोफोर्स तोपों के साथ भारतीय सीमाओं की सुरक्षा करेंगी।

भारत में निर्मित धनुष तोप मौजूद बोफोर्स तोपों से तक़रीबन 2 जनरेशन एडवांस है और इसकी मारक क्षमता भी बोफोर्स की तुलना में तक़रीबन 2 गुना अधिक (लगभग 38 किमी) है। यह तोप बोफोर्स से टेक्नोलॉजी के मामले में कहीं बेहतर है क्योंकि बोफोर्स एक मैनुअल तोप है जबकि धनुष ऑटोमैटिक तोप है।

 

अगले पेज पर पर देखिये धनुष की विशेषतायें

1 2Next page
Back to top button