दिलचस्प

जंगल में 6 खूंखार शेरनियों के बीच जा पहुंची लड़की, पकड़ ली शेरनी की दुम, देखें फिर क्या हुआ-Video

शेर सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक होता है। उसे यूं ही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है। शेर इतना ताकतवर होता है कि कई बार अपने से बड़े हाथी तक का शिकार कर लेता है। शेर से हर कोई डरता है। हम बस चिड़ियाघर में ही उसे नजदीक से देखने की हिम्मत कर पाते हैं। जंगल में कोई भी इन शेरों के पास जाने की भूल कभी नहीं करेगा। ये शेर इंसानों को भी चट कर सकते हैं।

शेरों के साथ जंगल में घूमी लड़की

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बहादुरी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जो जंगल में एक नहीं बल्कि 6 शेरनियों के साथ दिखाई दी। इस लड़की का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगल में 6 शेरनियाँ आराम से टहल रही है। तभी उसके पीछे एक लड़की दिखाई देती है।

girl with lioness

शेरनियों को बना रखा है सहेली

ये लड़की इतने सारे शेरों के बीच बड़े आराम से रहती है। इसके चेहरे पर डर नाम की चीज नहीं होती है। इसे शेरों के साथ घुलता-मिलता देख ऐसा लगता है मानों ये शेरनियाँ इस लड़की की सहेलियाँ हो। इनके बीच कमाल का तालमेल दिखाई देता है।

जब पकड़ी शेरनी की दुम

हद तो तब हो जाती है जब लड़की एक शेरनी की पूछ ही पकड़ लेती है। ऐसा खतरनाक काम करने की भूल कोई भी नहीं करेगा। लेकिन लड़की इसे बड़े ही आराम से करती है। वह शेरनियों के साथ फुल मस्ती करती है। शेरनी को भी लड़की का दुम पकड़ना नहीं अखरता है। ऐसा लगता है मानो वह भी इस लड़की को अपनी सखी मानती है।

girl with lioness

नहीं किया एक भी शेर ने अटैक

इतने सारे शेरों के साथ घूमने के बावजूद किसी ने भी लड़की पर अटैक नहीं किया। यह बड़ी आश्चर्य की बात है कि शेर जैसा जंगली जानवर भी लड़की के साथ बड़ी सभ्यता से पेश आया। शायद लड़की और उनकी काफि पुरानी दोस्ती है।

लोग रह गए हक्के-बक्के

लड़की को इस तरह खुले जंगल में इतने शेरों के साथ घूमता देख लोग भी हैरत में पड़ गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि लड़की में इतनी हिम्मत है। वहीं वे इस बात से आश्चर्य कर रहे हैं कि एक भी शेर ने लड़की पर हमला नहीं बोला। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर safarigallery नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

girl with lioness

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा “लड़की की बहादुरी को मेरा सलाम।” दूसरे ने कहा “सब भरोसे की बात है। उन लड़की ने उन शेरों का भरोसा जीत रखा है। इसलिए वे उसे भी अपने ग्रुप का हिस्सा मानते हैं।” वहीं एक ने लिखा “यदि इंसान समझदारी से काम ले तो जानवरों के साथ भी मिल जुलकर रह सकता है। ये पर्यावरण के लिए अच्छी चीज है।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAFARI GALLERY 🦁 (@safarigallery)


वैसे क्या आप में शेरों के साथ घूमने की हिम्मत है?

Back to top button