समाचार

‘पति की सेक्स की सनक मेरी जान ले लेगी, प्लीज तलाक दिलवा दो’ महिला ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

शादी के कुछ सालों बाद अक्सर पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बनना बंद या कम हो जाते हैं। इससे कई पत्नियां दुखी रहती हैं। कुछ तो इस चक्कर में दूसरा अफेयर तक चला लेती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो अपने पति की सेक्स की लत से परेशान है और उससे तलाक चाहती है।

पति की सेक्स की लत से परेशान हुई बीवी

romance

महिला का कहना है कि उसकी शादी को 14 साल हो गए हैं। उसका पति रोज उस पर सेक्स का दबाव डालता है। जब वह मना करती है तो जबरदस्ती करता है। महिला के पहले ही 3 बच्चे हैं। लेकिन पति रोज उसके पास आकर जबरन सेक्स करता है। अब महिला का कहना है कि पति की सेक्स की ये सनक एक दिन उसकी जान ले लेगी।

कोर्ट से बोली ‘तलाक दिलवा दो’

divorce

महिला ने अपनी यह समस्या कोर्ट के सामने रखी है। उसने पति से तलाक को लेकर याचिका दायर की है। यह पूरा मामला नाइजीरिया (Nigeria) का है। ‘प्रीमियम टाइम्स नाइजीरिया’ के अनुसार ओलमिड लवाल (Olamide Lawal) नाम की एक महिला अपने पति सहीद लवाल (Saheed Lawal) की अत्यधिक सेक्स करने की आदत से परेशान है। इससे तंग आकर उसने 7 जनवरी को कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है.

शराब के नशे में करता है सेक्स और मारपीट

alcohol

महिला का पति सहीद लवाल (Saheed Lawal) पेशे से एक फैशन डिजाइनर है। उसे शराब पीने की बहुत आदत है। महिला का आरोप है कि पति रोज शराब पीकर आ जाता है और फिर उससे जबरन सेक्स करता है। यदि वह मना करे तो वह नशे की हालत में उससे मारपीट भी करता है। महिला ने कोर्ट से विनती की है कि उसके पति को उसके फ्लैट पर आने से रोका जाए।

पति ने बचाव में कही ये बात

man in court

महिला ने कोर्ट में ये भी आरोप लगाया कि पति उसे खर्चा भी नहीं देता है। इतने आरोपों के बीच पति सहीद लवाल ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा कि वह अब से शराब पीना बिल्कुल छोड़ देगा। इसके साथ ही वह बच्चों की देखभाल करने के लिए भी राजी हो गया।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फिलहाल इस मामले को 1 मार्च तक के लिए टाल दिया है। इस दौरान कोर्ट ने पति पत्नी को शांति बरकरार रखने के लिए कहा है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। अधिकतर लोग महिला के पक्ष में ही बोल रहे हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। आपके हिसाब से इस केस का क्या उचित हल निकल सकता है?

Back to top button