दिलचस्प

Video: बर्फीले तूफान के बीच ड्यूटी करता दिखा सेना का जवान, लोग बोले- आपको दिल से सैल्यूट

जवान ने की बर्फीले तूफान में देश की रक्षा, लोग बोले- हम रजाई में घुस आराम कर रहे हैं क्योंकि..

देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग घर में रजाई में दुबक कर बैठे हैं। वहीं कुछ हीटर ऑन कर सर्दी में गर्मी के मजे ले रहे हैं। लेकिन हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती है। अब हमारे भारतीय जवानों को ही ले लीजिए। ये जवान भयंकर गर्मी से लेकर कड़ाके की ठंड तक हर मौसम में देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे देख लोग भारतीय जवानों को सलाम कर रहे हैं।

भारी बर्फबारी में तैनात दिखा जवान

दरअसल इन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना का एक जवान भारी बर्फबारी के बीच अपने हाथ में राइफल लेकर तैनात खड़ा है। वह इतनी कड़ाके की ठंड में भी बार बर्फ के बीच खड़ा अपनी ड्यूटी कर रहा है। बर्फीले तूफान के चलते बर्फ उसके घुटनों तक जमा हो गई है।

indian army in snow

आप कल्पना कर सकते हैं कि वहां का माहौल कितना ठंडा होगा। ऐसी कड़कड़ाती ठंड में भी जवान को हर पल चौकन्ना रहना पड़ता है। यदि दुश्मन सामने आ जाए तो इसी मौसम में लड़ना पड़ता है। ऐसी ठंड में जवान कई किलोमीटर पैदल भी चलते हैं। यदि वह ये काम न करें तो हम अपने घरों में रजाई में घुसकर चेन की नींद नहीं ले सकते हैं। देश की रक्षा और हमारी सुरक्षा के लिए यह जवान बहुत कुछ सहते हैं।

लोगों ने किया सैल्यूट

भारतीय जवान के इस वीडियो को पीआरओ उदमपुर, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने अपने ऑफिशयल हैंडल पर साझा किया है। अभी तक इसे दस लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो देख लोग भावुक हो रहे हैं। जवान की तारीफ में लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।

indian army in snow

एक यूजर ने कहा कि “जवानों को देश की रक्षा के लिए नमन।” वहीं दूसरे ने कहा “हमारे जवान कितने मुश्किल हालातों में डटे रहते हैं। उन्हें हमारा दिल से सैल्यूट।” फिर एक कमेंट आता है “यह नजारा देख मेरे मन में जवानों के प्रति रिस्पेक्ट और भी बढ़ गई।” वहीं एक ने लिखा “हम जैसे लोग घरों में रहकर नॉर्मल ठंड से परेशान हो जाते हैं। वहां बर्फीले तूफान में भी ये जवान बिना किसी शिकायत के रात दिन काम करते हैं। हमे इनके लिए कुछ करना चाहिए।” बस इसी तरह के और भी कई अच्छे कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-

लोगों के रिएक्शन


वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा?

Back to top button