बॉलीवुड

पिता को थी बेटी के डांस से नफरत, मासूम ने नहीं मानी हार,ऐसे जीता इंडियाज बेस्ट डांसर 2 का खिताब

भारत में पसंद के करियर को लेकर बच्चों को बहुत कुछ सहना पड़ता है। माता-पिता उनके टेलेंट और इच्छाओं को इग्नोर कर अपनी मर्जी चलाते हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर जैसा कुछ बड़ा प्रोफेशन चुने। यदि वह इससे हटकर कुछ नया करना चाहे तो पेरेंट्स उन्हें सपोर्ट नहीं करते हैं। इस चक्कर में बच्चों की प्रतिभाएं दबी रह जाती है।

Saumya Kamble

सौम्या कांबले (Saumya Kamble) के साथ भी कुछ ऐसी स्थिति थी। उन्हें डांस करना पसंद था लेकिन पिता को नाच-गाने से नफरत थी। वे बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे। हालांकि मां ने बेटी का सपोर्ट किया और आज वह डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 (India’s Best Dancer 2) की विजेता बन गई।

सौम्या कांबले बनी इंडियाज बेस्ट डांसर की विजेता

Saumya Kamble

रविवार को हुए इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 के फिनाले में पुणे की डांसर सौम्या कांबले (Saumya Kamble) ने ट्रॉफी जीतकर 15 लाख रुपए का चेक और एक कार अपने नाम कर ली। सौम्या को पूरे सीजन में बतौर कोरियोग्राफर गाइड करने वाली वर्तिका झा (Vartika Jha) को भी सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार स्वरूप 5 लाख रुपए का चेक मिला।

खराब तबीयत के चलते नहीं किया परफॉर्म

Saumya Kamble

सौम्या विजेता बनने के बावजूद फिनाले में शामिल नहीं हो पाई। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने कोई परफॉर्मेंस भी नहीं दिया। फिनाले में बेस्ट 5 फाइनलिस्ट भी चुने गए। इसमें जयपुर के गौरव सरवन फर्स्ट रनर अप जबकि ओडिशा की रोजा राणा सेकेंड रनर-अप रही। वहीं असम के रक्तिम ठाकुरिया तीसरे स्थान पर तो जमरूध चौथे पायदान पर रहें। इन सभी को एक लाख रुपए का इनाम दिया गया।

पिता नहीं चाहते थे बेटी बने डांसर

Saumya Kamble

सौम्या को डांस से हमेशा से प्यार था। हालांकि उनके पिता को डांस-वांस कोई खास पसंद नहीं था। वे बेटी को डॉक्टर बनने के लिए फोर्स कर रहे थे। वहीं मां ने हमेशा बेटी का सपना पूरा किया। वह चाहती थी कि उनकी लाड़ली एक डांसर ही बने।

मां और बेटी ने किसी तरह पिता का मन बदला और सौम्या इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में आ गई। यहां उन्होंने इस सीजन की विनर बन माता-पिता का सीना गर्व से फुला दिया। अब पिता भी बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं।

आशा भोसले ने कहा था छोटी हेलन

Saumya Kamble

आशा भोसले (Asha Bhosle) ने जब इंडियाज बेस्ट डांसर में सौम्या कांबले को नाचते हुए देखा था तो उसे छोटी हेलेन का खिताब दिया था। उन्हें सौम्या का डांसिंग स्टाइल, बेली डांसिंग और फ्री-स्टाइल डांस बड़ा पसंद आया था।

Saumya Kamble

फिनाले की बात करें तो इसमें कुल 2 प्रतियोगियों के प्रदर्शन किया। ग्रुप ने शंकर रे.. और अन्य भक्ति गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस फिनाले में इंडियाज गॉट टैलेंट 9 के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर भी मौजूद थे। वहीं फाइनलिस्ट गौरव सरवन बीमारी की वजह से इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 के फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाए।

उनकी जगह कोरियोग्राफर रूपेश सोनी ने परफॉर्म किया। तबीयत ठीक न होने के चलते जज मलाइका अरोड़ा भी फिनाले में नहीं आई। सिर्फ जज टेरेंस लुईस, गीता कपूर दिखाई दिए।

Back to top button