राशिफल

Rashifal 9 January: भगवान सूर्यदेव की कृपा से आज इन 4 राशियों की सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

हम आपको रविवार 9 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी से मनमुटाव चल रहा है तो वो आज खत्म होगा। आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आध्यात्मिक तथा धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढेगी। पैसे के उचित इस्तेमाल करने की कोशिश करें। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखनी चाहिए जो तनाव में आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को साथी कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप धीरे-धीरे करके अपने सारे काम निपटाते जायेंगे। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारे में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों एवं पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि कई दिनों से आंखों में समस्या चल रही है तो उनमें कुछ राहत मिलेगी। पिता का सम्मान करें, उनके साथ समय व्यतीत करें। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावनाएं हैं। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है या फिर लंबी यात्रा भी हो सकती है। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करना आपके लिए बेहद ही अच्छा साबित हो सकता है।

surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। आपको अपने पिता के सुझाव का स्वागत करना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए कुछ नए वित्तीय मार्ग खोलने में मदद कर सकता है। आज आपको अपने सभी अवसरों में से सबसे अच्छे अवसर को चुनना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। अपने व्यक्तित्व को मुखर बनाना होगा। कर्मक्षेत्र में कार्य आसानी से नहीं होंगे, इसलिए काम करते समय आलस्य कतई न करें, और न ही दूसरे के भरोसे रहें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान करेगी खासकर सर्दी जुकाम को अनदेखा न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कर्मों का फल भी आपको मिलेगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें कि आप इसी तरह अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते रहेंगे तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। घर में सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। जीवनसाथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। आपको किसी से भी जोर से बात नहीं करनी चाहिए। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। धातु से संबंधित व्यापार करने वालों को प्रगति प्राप्त होगी। हालांकि आज किसी भी तरह का निवेश ना करें। साझेदारी वाले व्यवसाय मुनाफे में रहेंगे। नौकरी में रूपए पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी के नए अवसर या नौकरी प्रगति के कुछ मौके आपको मिल सकते हैं। कामकाज में कुछ लोग आपका आइडिया चोरी कर सकते हैं। आज आपके कुछ कार्यों में बाधाएं भी आ सकती हैं। आप काफी तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं।

आपने Rashifal 9 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button