रिलेशनशिप्स

काम की बात – साइंस के अनुसार ये है शादी करने के लिए सही उम्र!

नई दिल्ली – आजकल 30 साल की उम्र के बाद शादी करने का ट्रेंड बनता जा रहा है। लोग पहले करियर और घर-बार के बारे में सोचते हैं फिर सब कुछ सेटल हो जाने के बाद शादी के बारे में सोचते हैं। ऐसे में कभी-कभी उम्र 35 या 40 तक भी पहुंच जाती है। लोगों में ये धारणा बनती जा रही है कि शादी के लिए सही उम्र 30 साल के बाद है। लेकिन आज हम आपको बतायेंगे कि शादी की सही उम्र पर क्या कहता है साइंस। ideal age to get married.

 साइंस के मुताबिक ये है शादी करने की सही उम्र :

सही जीवन साथी चुनना बहुत मुश्किल काम है, और ये उस वक्त और मुश्किल हो जाता है जब उम्र ज्यादा हो जाए।  यूको विश्वविद्यालय में प्रोफेसर निकोलस एच. वोल्फिंगर द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग 20 से 30 वर्ष की आयु के बीच शादी कर लेते हैं, उनका तलाक होने की कम संभावनाएं होती हैं।

रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों कि शादी 20 के बाद और 30 से पहले हुई है उनके बीच तलाक के मामलों में कमी आई हैं। तलाक की संभावना तब बढ़ जाती है जब आप 30 से 40 के बीच में शादी करते हैं। वोल्फगेर लिखते हैं, “32 साल की उम्र में शादी होने पर शादी में प्रति वर्ष 5% तक तलाक की संभावना बढ़ जाती हैं।”

20 से 30 की उम्र में करें शादी, उठाएं ये फायदे :

वोल्फगेर आगे लिखते हैं, “ऐसे लोग जो शादी के लिए 30 साल तक इंतजार करते हैं, वे लोग अक्सर अपने शादी के बंधन को ठीक से नही निभा पाते हैं।” हालांकि, इंस्टीट्यूट ऑफ फैमिली स्टडीज द्वारा प्रकाशित इस अध्ययन में ये भी बताता गया है कि 30 साल से अधिक उम्र में शादी करने वाले लोग 20 से 30 साल की उम्र में शादी करने वाले लोगों की तुलना में अधिक परिपक्व होते हैं और आम तौर पर आर्थिक दृष्टि से संपन्न होते हैं।

वोल्फिंगर कहते हैं, “जो लोग 30 के बाद शादी करते हैं, उन्हें अपनी पत्नी के साथ अपने विवाह को सफल बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते पड़ते हैं।” 30 से पहले शादी करने का फायदाे ये हैं कि जल्दी शादी होने से शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय करने का काफी समय मिलता है और करियर संबंधी और फैमिली की जिम्मेदारी कम उठानी पड़ती है।

Back to top button