दिलचस्प

WWE पहलवान से कम नहीं ये बकरा, एक झटके में लड़की को दी जबरदस्त पटकनी, देखें Video

जानवर बड़े ही निराले होते हैं। वे अपनी मन-मर्जी के मालिक होते हैं। आप उन्हें कितना भी ट्रेन कर लें, लेकिन वे कब क्या कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्हें बंधन में रहना पसंद नहीं होता है। वह अपनी लाइफ अपने हिसाब से और आजादी के साथ जीना पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई बार जानवर इंसानों पर हमला भी कर देते हैं। सामान्यतः यही देखा जाता है कि जानवर इंसान पर तभी अटैक करते हैं जब इंसान कोई गलती करता है या उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसा मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक बकरा बिना मतलब ही लड़की पर हमला बोल देता है।

goat attack

कई लोगों को बकरे पालने का शौक होता है। वे इन्हें खाने के हिसाब से या बेचने के लिहाज से पालते हैं। बकरे बड़े चंचल और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। बकरियों की तुलना में बकरें अधिक आक्रामक भी होते हैं। जरूरत पड़ने पर ये अपने से बड़े शख्स पर हमला करने में भी नहीं हिचकिचाते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए।

बकरे ने दी लड़की को जबरदस्त पटकनी

goat attack

इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली के एक खंबे के पास दो बकरे बंधे हुए हैं। तभी वहां से दो लड़कियां गुजरती है। फिर बकरे को पता नहीं क्या होता है और वह अचानक उस लड़की पर हमला कर उसे नीचे गिरा देता है। लड़की भी खुद पर हुए अचानक हमले से कुछ से आश्चर्यचकित रह जाती है। उसे एक पल के लिए कुछ समझ नहीं आता है कि क्या हुआ। फिर वह चुपचाप उठकर वहां से चली जाती है। लड़की ऐसा बर्ताव करती है जैसे उसे कुछ नहीं हुआ है। हालांकि बकरे ने इतनी जमकर उसे पटका है कि चोट जरूर लगी होगी।

लोग बोले- ये तो WWE का अंडरटेकर निकला

goat attack

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hasiya_kheediya नाम के एक पेज ने साझा किया है। वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे देख उनकी हंसी नहीं रुक रही है। वे वीडियो को देख दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “आज इस बकरे की बिरयानी बननी तय है।” फिर दूसरे ने कमेंट किया “इसमें लड़की की क्या गलती थी? वह बकरा ही पागल था।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “बकरा तो WWE का अंडरटेकर निकला। क्या गजब का हमला किया है।”

देखें वीडियो-

वैसे क्या कभी आपके ऊपर किसी बकरे ने कोई हमला किया है? हमे अपने अनुभव कमेंट में जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button