दिलचस्प

दुल्हन ने मचाई धूम, अपनी शादी में खुद जीप चलाकर पहुंची, स्टाइल देख झूमने लगे लड़केवाले – Video

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। जब वह दुल्हन बनती है तो चाहती है कि हर निगाहें उसी पर टिकी हो। अपनी शादी को युनीक बनाने के लिए इन दिनों अनोखी एंट्री का ट्रेंड भी चल रहा है। कोई फूलों से सजी डोली में एंट्री करता है, कोई हवा में झूलते झूले से स्टेज तक आता है। वहीं कोई घोड़ी या बुलेट पर सवार होकर अपना स्वैग दिखाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपनी शादी में एकदम देसी स्टाइल में एंट्री मारी।

जीप चलाकर शादी करने पहुंची दुल्हन

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया अपर जीप से शादी में एंट्री करती एक दुल्हन का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन एक पीले रंग की ओपन जीप चलकर शादी में एंट्री मारती है। इस दौरान उसके बगल में उसकी बहन बैठी रहती है। उसके हाथ में एक बैनर होता है जिस पर लिखा होता है “यदि आप हमारी बहन से शादी करना चाहते हैं तो इसकी कीमत आपको देनी होगी।” वहीं जीप में दुल्हन के भाई भी होते हैं जो पीछे ढोल पर नाचते हुए नजर आते हैं।

दुल्हन का स्टाइल देख फटी रह गई मेहमानों की आंखें

दुल्हन की इस अनोखी एंट्री को देख मेहमान दंग रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि दुल्हन खुद अपनी शादी में जीप चलाकर आई है। आमतौर पर ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं। अक्सर दूल्हे ही जीप या बुलेट जैसी चीजों से शादी में एंट्री मारते हैं। लेकिन इस दुल्हन ने दिखा दिया कि लड़कियां हर मामलों में लड़कों की बराबरी कर सकती है।

लोगों ने की तारीफ

जीप से एंट्री मारने वाली दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे theadorableweddings नामक इंस्टाग्राम पेज से साझा किया है। वीडियो को 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है “आईला! ये तो एकदम फिल्मी स्टाइल है।

” वहीं दूसरे ने लिखा “इस एंट्री को देखकर तो अच्छे-अच्छे फिल्मस्टार दंग रह जाएंगे।” फिर एक कमेंट अता है “मेरे हिसाब से ये दुल्हन की अब तक की सबसे बेस्ट एंट्री है।” एक ने लिखा “दुल्हन का यह स्टाइल देख मेरा दिन बन गया।” बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-


वैसे एक बात तो माननी पड़ेगी कि दुल्हन ने इस तरह की एंट्री कर बहुत ही बहादुरी वाला काम किया है। आज भी समाज में दुल्हन का इस तरह से बर्ताव करना अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन हमे ये देख खुशी हो रही है कि आज के जमाने की लड़कियां पुरानी बंदिशें तोड़ अपनी शादी में फुल एन्जॉय कर रही हैं।

Back to top button