बॉलीवुड

अपनी बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, शादी के लिए हिन्दू से बन गए थे मुस्लिम!

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया चमक-धमक की है और यह दुनिया दूर से ही काफी रोमांचक लगती है। लेकिन इस चमकती हुई दुनिया के कुछ काले सच भी हैं, जिन्हें जानने के बाद आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। महेश भट्ट के बारे में तो आप जानते ही होंगे? अरे वही अलिया भट्ट के पिता और मशहूर निर्देशक। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे? इसके लिए महेश भट्ट ने अपना धर्म भी बदला था। बॉलीवुड का यही नियम है जो जितना ज्यादा सुर्ख़ियों में रहेगा उतना ही ज्यादा चलेगा, इसीलिए ज्यादातर लोग किसी ना किसी बहाने सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। mahesh want marry with pooja.

फिल्मों की तरह असल जिंदगी भी रही हैं बोल्ड:

महेश भट्ट की एक विशेषता रही है कि वह लोगों को बोल्ड कंटेंट वाली ज्यादा फ़िल्में दिखाते हैं। यही वजह है कि उनकी लगभग सभी फिल्म सफल रहती है। उनकी फिल्मों में अजब-गजब के रिश्तों के बारे में भी दिखाया जाता है। उनकी फिल्मों की तरह उनके जीवन में भी अजब-गजब के रिश्ते बने हुए थे। महेश भट्ट की असल जिंदगी भी काफी बोल्ड रही है। महेश भट्ट अपने पिता से अलग रहते थे। उनके माता पिता की शादी नहीं हुई थी। महेश भट्ट के पिता हिन्दू और माता मुस्लिम थीं, इसलिए वह दोनों दूर रहते थे।

शादी के बाद रखा परवीन बॉबी से रिश्ता:

मेहश भट्ट कॉलेज के जमाने से ही काफी रोमांस करने वाले व्यक्ति रहे हैं। कॉलेज के समय वह लोरीएन ब्राइट नाम की लड़की के प्रेम में पड़ गए थे। बाद में उन्होंने लोरीएन का नाम बदलकर किरण कर दिया। किरण से महेश भट्ट को दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। शादी के बाद भी महेश के सम्बन्ध कम नहीं हुए। हमेशा से ही वह आशिक मिजाज व्यक्ति थे, इस वजह से उन्होंने कई और लोगों के साथ दिल लगाया। उनका सम्बन्ध बॉलीवुड की अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ भी रहा।

सोनी राजदान से शादी के लिए अपना लिया मुस्लिम धर्म:

दोनों के रोमांस के चर्चे बॉलीवुड में काफी समय तक चले। जब यह बात किरण को पता चली तो उन्होंने महेश भट्ट को छोड़ दिया। हालांकि महेश काफी आशिक मिजाज व्यक्ति थे तो कुछ समय बाद परवीन बॉबी से भी उनका दिल भर गया और दूरियाँ बढ़ने की वजह से दोनों अलग हो गए। महेश भट्ट सोनी राजदान से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया। सोनी राजदान से महेश को दो बेटियाँ हुई, अलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। अलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी अभिनेत्री हैं। आजकल आने वाली उनकी लगभग हर फिल्म सुपरहिट हो रही है।

पूजा भट्ट नहीं होती बेटी तो कर लेता उनसे शादी:

महेश भट्ट की उस समय काफी चर्चा होने लगी जब एक मैगजीन ने उन्हें अपनी ही बेटी पूजा भट्ट को किस करते हुए तस्वीर प्रकाशित की। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ़-साफ़ कहा कि वह पूजा से शादी करना चाहते हैं। महेश भट्ट ने कहा कि यदि पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी कर लेता। हर किसी की एक निजी जिंदगी होती है और उसे कुछ भी करने का हक़ है लेकिन अजब कोई किसी बड़े स्थान पर होता है तो उसे लोगों का भी ध्यान रखना पड़ता है। महेश भट्ट इसमें हमेशा मात खा गए हैं।

Back to top button